मिल गई छोटी लता! क्या गजब का गाना गाती है, वाकई फैन हो जाएंगे

ये 2 साल की बच्‍ची लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना 'लग जा गले' गाती हुई नजर आ रही है। ये गाना 1964 में आई फिल्‍म 'वो कौन थी' का है, जिसे साधना पर फिल्‍माया गया था। इस बच्‍ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है, जो इस गाने को बहुत ही मधुर आवाज में और काफी अच्‍छे सुरों के साथ गाती नजर आ रही है।

Update: 2019-12-02 14:37 GMT

लखनऊ: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग रातों-रात स्टार बन जाते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्‍टेशन पर गाती रानू मंडल जो अपने एक गाने के सोशल मीडिया पर आते ही स्‍टार बन गईं।

बता दें कि रानू मंडल ने लता मंगेशकर का गाना गा कर सोशल मीडिया कर लाखों लोगों का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा था। अब ऐसे ही एक और लड़की इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। लेकिन हैरानी की बात है कि ये लड़की महज 2 साल की ही है।

ये 2 साल की बच्‍ची लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना 'लग जा गले' गाती हुई नजर आ रही है। ये गाना 1964 में आई फिल्‍म 'वो कौन थी' का है, जिसे साधना पर फिल्‍माया गया था। इस बच्‍ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है, जो इस गाने को बहुत ही मधुर आवाज में और काफी अच्‍छे सुरों के साथ गाती नजर आ रही है।

इंस्टाग्राम पर इस लड़की का अकाउंट बना है जिसमें करीब 100 फालोवर हैं,इस पर कई फोटो और वीडियो डाले गए हैं। हालांकि अभी प्रज्ञा मेधा के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि रानाघाट स्‍टेशन पर गाती रानू मंडल रातों-रात स्‍टार बन गई थीं. इस वीडियो में रानू, लता मंगेशकर का गाना गाती नजर आ रही थीं। जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्‍म 'हैप्‍पी हर्डी और हीर' में भी रानू से गाना गवाया, जिसके बाद वह स्टार बन गई।

Tags:    

Similar News