Viral Video: सामने आया बर्थडे पार्टी का नया तरीका, जानवरों के लिए दिया प्रेम का सीख, लोग कर रहें तारीफ

हम सभी अपनी खुशी अपने अंदाज में बया करना चाहते हैं भले ही वह खुशी शादी के सालगिरह की हो या फिर नए मेहमान के आने की। आपने बर्थडे पार्टीज तो बहुत सी देखी होंगी पर यहाँ एक ऐसी पार्टी सामने आ रही है

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-11 14:37 GMT

बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए

Viral Video: हम सभी अपनी खुशी अपने अंदाज में बया करना चाहते हैं भले ही वह खुशी शादी के सालगिरह की हो या फिर नए मेहमान के आने की। आपने बर्थडे (Birthday) पार्टीज तो बहुत सी देखी होंगी पर यहाँ एक ऐसी पार्टी सामने आ रही है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। हाल ही में एक व्यक्ति ने बहुत ही अलग अंदाज में एक बर्थडे पार्टी  (Birthday Party)को सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो लोगों को बहुत भा रहा है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक अनोखी बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है |

वायरल वीडियो  (Viral Video) में रोविन गुप्ता नाम का एक शख्स अपनी बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बर्थ डे पार्टी दे रहा है। यह बर्थडे पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं बल्कि पार्टी में बेजुबान जानवरों के लिए थाली सजाई गई है। जी हां आपने सही सुना यहाँ जानवरों की पसंद के हिसाब से मेन्यू बनाया गया है। यहां बंदरों के लिए केला, तरबूज, गाय, भैंस, घोड़ों के लिए चोकर और कुत्तों के लिए दूध के साथ पनीर का इंतज़ाम किया गया है।वायरल वीडियो में पार्टी के दौरान एक ही परिवार के कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में बेजुबान कुत्तों के लिए दूध की थाली सजाई गई है,जहां छोटे बड़े कुत्ते बड़े चाव से दूध पी रहे हैं।बन्दर भी तरबूज खाने का मजा ले रहे हैं। घोड़े, गधे भैंस और गाय चोकर खा रहे हैं।

Full View

जानकारी के मुताबिक बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोविन गुप्ता ने अपनी बेटी अर्शिका गुप्ता के छठे बर्थडे को यादगार बनाने के लिए जानवरों को बर्थडे पार्टी दी| यह पार्टी केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के पशु-पक्षी अस्पताल चौबारी में आयोजित हुई।इस पार्टी की खास बात यह रही कि पूरे परिवार ने अपने हाथों से सभी जानवरों को पार्टी दी| पार्टी में अर्शिका गुप्ता की मां खुशबु गुप्ता और दादी सुशीला गुप्ता के साथ अस्पताल के स्टाफ में धीरज पाठक और विक्रांत यादव के साथ कई लोग मौजूद रहे।

रोविन गुप्ता का यह कदम लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। लोगों ने इस पार्टी की काफी सराहना की है। जानवरों से सद्भाव और प्रेम का यह मिसाल लोगों के लिए प्रेरणादायक है। यह भाव लोगों के मन में जानवरों के लिए होना चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी जानवरों से प्रेम का पाठ मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News