Viral Video: इस अपाहिज लड़की को ऐसे पार कराया सड़क, लोग बोले दुनिया में आज भी मौजूद इंसानियत

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज अनेकों वीडियो वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए वायरल होता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-14 13:30 GMT

अपाहिज लड़की ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज अनेकों वीडियो वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए वायरल होता है। अभी हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वायरल वीडियो में लोगों के लिए एक सीख समाहित है जिसे आज के समय में लोगों को समझना चाहिए।

आपको बता दें कि यह वीडियो एक लड़की को रोड पार कराने का है। इस वीडियो में लड़की का एक पैर टूटा है जिस कारण काम नहीं कर रहा है। वह लड़की एक पैर से रास्ता पार करने के लिए सड़क पर चलती है। इसी बीच सड़क की गाड़ियां चलने लगती हैं। लड़की के साथ चल रहे लोग तेजी से दौड़ते हुए रास्ता पार कर लेते हैं लेकिन लड़की अभी रास्ते पर चलती ही रहती है।

ऐसे समय में एक दूसरी लड़की आकार उस अपाहिज लड़की का सहारा बनती है और अपने कंधे पर उसे उठाकर रास्ता पार कराती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बड़ा ही मार्मिक है। इसे सुप्रिया साहू आइएएस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में समाज के लिए एक सुझाव दिया गया है। 

इसमें कहा गया है कि थोड़ी सी सहानुभूति और दया भावना दुनिया को और अच्छी जगह बना सकता है। क्यों न हम इन अच्छे गुणों का स्वागत करें। इस वीडियो पर रीट्वीट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की इंसानियत आज भी इस दुनिया में मौजूद है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

इस वीडियो में ये बच्चा पियानो पर बहुत ही गजब की धुन बजाता हुआ दिखाई दिया। इस छह साल के बच्चे ने लॉकडाउन के दौर में घर पर रहकर अपने हुनर का खुद ही तराशा है। हैरानी कि बात तो ये है कि इस बच्चे ने कहीं से पियानो बजाना सीखा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी कई गानों पर धुन बजा लेता है। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 

Tags:    

Similar News