मैडम तुसाद में माइकल, मर्लिन सहित कई फेमस सेलेब्स

Update: 2017-09-16 07:34 GMT

मुंबई: किंग ऑफ पॉप डांसर माइकल जैक्सन का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा।रीगल बिल्डिंग में बनने जा रहे इस संग्रहालय में और भी प्रसिद्ध सेलिब्रिटज के पुतले नजर आएंगे। संग्रहालय में माइकल जैक्सन के अलावा मनोरंजन जगत से जस्टिन बीबर और मर्लिन मुनरो के पुतले भी लगेंगे।

यह भी पढ़ें.. धवन वरुण धवन ने कहा- सोशल मीडिया की नकारात्मक टिप्पणियों से प्रभावित होता हूं

इसके अलावा खेल जगत के डेविड बैकहम, लियोनल मेसी का नाम भी उन अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों में शामिल हो गया है, जिनकी मोम की प्रतिमाएं दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्राहलय में नजर आएंगी। मर्लिन एंटरटेनमैंट्स इंडिया के निदेशक अंशुल जैन ने कहा, 'भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी प्रशंसक हैं।

यह भी पढ़ें.. सलमान खान लंदन में ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड से हुए सम्मानित

यहां तुसाद संग्रहालय में नजर आने वाली हस्तियों की सूची में एंजेलिना जॉली, स्कारलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां का नाम भी शामिल हैं। भारत में इस तरह का यह पहला संग्रहालय है। इसमें इतिहास से जुड़ी हस्तियों, खेल जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत के सितारों की मोम से निर्मित अनुकृतियां प्रशंसकों के लिए लगाई जांएगी।

Tags:    

Similar News