ऊंट को रेगिस्तान जहाज क्यों कहा जाता है..?, ये वीडियो देगा आपको इसका जवाब, देखें मजेदार वीडियो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक मेहनती ऊंट रेगिस्तान की रेत की पहाड़ी पर गिर पड़ता है और बड़ी मेहनत और मुश्किल से उठ ता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-18 08:31 GMT

ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। लम्बी टांगो वाला यह जानवर मनुष्य के लिये बहुउपयोगी पशु है। लम्बे समय से ऊंट मनुष्य का पालतू पशु रहा है,ऊंट खासकर रेगिस्तानी इलाको में पाए जाते हैं। ऊंट रेगिस्तान पर इतनी तेजी से भागते हैं जैसे कि कोई गाड़ी दौड़ रही हैं। ऊंट कई दिनों तक बिना पानी पिये रह सकता है। लेकिन ये जानवर भी कभी कभी लडख़ड़ा जाते हैं। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक मेहनती ऊंट रेगिस्तान की रेत की पहाड़ी पर गिर पड़ता है और बड़ी मेहनत और मुश्किल से उठता है।

उठने में लगाई पूरी जान

आईएएस अधिकरी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अनोखा वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी ज्यादा मोटिवेटिंग है। इस वीडियो में एक ऊंट रेगिस्तान के रेत की पहाड़ी पर गिर जाता है और उठने की कोशिश भी करता है। खिसकने वाली ढलान होने के कारण ऊंट बार-बार गिर जाता है। लेकिन वो मेहनत करके कई बार हार कर अपने घुटनों के बल पर उठता है। वीडियो के जरिए अर्पित लोगों को बता रहे हैं कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, ये वीडियो उन लोगों के लिए उदारण है जो जीवन में हार मान लेते हैं और कुछ करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। कोशिश करने से ही कोई भी जिव कामयाब हो सकता है। इस वीडियो को शेयर कर अर्पित ने लिखा हारा वही,जो लड़ा नहीं!

वायरल वीडियो पर लोग दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं, यूजर ऊंट के हौसले और मेहनत की तारीफ कर रहें है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया ''जहाँ तक दिखाई दे,वहां तक जाने की कोशिश जरूर करें ,जब आप वहां पहुंचोगे आप इससे आगे भी देख पाओगे'' और एक यूजर ने लिखा इस ऊंट ने हमें एक सीख दी है,मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी। ऊंट की मेहनत देख कर कई हारे हुए लोगों ने प्रेरणा ली हैं कि वह कभी एक बार हार कर निराश नहीं हो पाएंगे।

Tags:    

Similar News