YouTube पर धमाल मचा रहा ये वीडियो, 1000 करोड़ बार देखा गया

Youtube Viral Video: यूट्यूब (Youtube) पर इन दिनों एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। जिसे 1000 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-15 08:35 GMT

YouTube पर धमाल मचा रहा ये वीडियो (social media)

Youtube Viral Video: Youtube पर इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो को 1000 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो बच्चों से जुड़ा हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो यूट्यूब का पहला वीडियो बन गया है।  इससे पहले किसी भी यूट्यूब वीडियो को इतनी बार नहीं देखा गया है। ये अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।

इस गाने को भी छोड़ा पीछे

इस बेबी शार्क वीडियो में कॉर्टून कैरेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। इसे साउथ कोरियाई म्यूजिक के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है। योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरियाई ट्रैक ने लुइस फोंसी और डैडी यांकी के मेगाहिट 'डेस्पासिटो' के म्यूजिक वीडियो को भी पीछे छोड़ दिया है। UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी शार्क वीडियो को 1000 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। अगर अपने ये वीडियो नहीं देखी तो एक बार जरूर देखें।

Full View

क्या है वीडियो में?

ये वीडियो बच्चों से जुड़ा हुआ है। दक्षिण कोरियाई शैक्षिक मनोरंजन फर्म पिंकफोंग द्वारा बनाया गया "बेबी शार्क म्यूजिक" में कोरियाई-अमेरिकी गायक होप सेगोइन की आवाज है। ये गाना 2016 में रिलीज़ किया गया था। वहीं, 13 जनवरी को ये वीडियो YouTube पर 10 बिलियन बार देखा गया। वहीं, इस वीडियो पर लोग कॉमेंट्स और रिएक्शन भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि YouTube पर अभी भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल है। अभी इसके 204 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा कॉमेंट कर हमें जरूर बताएं।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें । हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Tags:    

Similar News