ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच से टीम इंडिया के गेंदबाज़ों को रहना होगा सावधान!, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Aaron Finch IND vs AUS: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 15 पारियों में करीब 30 की औसत से 440 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनके नाम दो अर्धशतक भी है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 89 रनों का का रहा है। हालांकि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-18 11:47 GMT

Aaron Finch IND vs AUS

Aaron Finch IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और भारत दुनिया की दो प्रमुख क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर है। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (20 सितंबर) को मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों को ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी से सावधान रहना होगा वो है टीम के कप्तान आरोन फिंच...चलिए हम आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों के बारे जिन्होंने टीम इंडिया के सामने शानदार प्रदर्शन किया है...

भारत के खिलाफ चलता है फिंच का खूब बल्ला:

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 15 पारियों में करीब 30 की औसत से 440 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनके नाम दो अर्धशतक भी है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 89 रनों का का रहा है। हालांकि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है। वो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ भी है। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने उन्हें तीन बार शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन वापस भेजा है।

भारतीय सरजमीं पर बनाया था सर्वाधिक स्कोर:

आरोन फिंच ने भारत में छह टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम करीब 32 की औसत से 190 रन है। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों के लिए फिंच बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वो आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे हैं। यह बात भारतीय गेंदबाज़ों के पक्ष में रहेगी। लेकिन वो दुनिया के सबसे खतरनाक टी-20 ओपनर बल्लेबाज़ माने जाते हैं। जो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

फिंच का टी-20 करियर:

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान नियुक्त किया है। ऐसे में वो टी-20 विश्वकप के बाद टी-20 से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। फिंच ने अपने टी-20 करियर में कुल 92 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने करीब 35 की औसत से 2,855 रन बनाए हैं। टी-20 करियर में उनके नाम दो शतक और 17 अर्धशतक हैं। इस दौरान उन्होंने 172 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है। फिंच टी-20 में 286 चौके और 117 छक्के लगा चुके हैं।

Tags:    

Similar News