सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने किया अपनी टीम का एलान, अजिंक्य रहाणे को सौंपी कप्तानी

Syed Mushtaq Ali Trophy: हाल ही में दिलीप ट्रॉफी 2022 का खिताब जीतने वाली वेस्ट जोन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-30 10:11 GMT

Syed Mushtaq Ali Trophy

Syed Mushtaq Ali Trophy: हाल ही में दिलीप ट्रॉफी 2022 का खिताब जीतने वाली वेस्ट जोन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में वेस्ट जोन 12 साल बाद दिलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना हैं। उनकी कप्तानी की इस परफॉर्मेंस को देखते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें मुंबई टीम की कप्तानी दी गई है। मुंबई की टीम में एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, बावजूद इसके टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में तमिलनाडु ने खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में तमिलनाडु ने कर्नाटक को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया था। इससे पहले 2019 के फाइनल मुकाबले में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं। जहां कर्नाटक ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। 

यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ जैसे धुरंधर है टीम में शामिल:

बता दें शुक्रवार को चुनी गई मुंबई की टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है। रहाणे के आलावा इस टीम में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना दबदबा कायम कर रखा है। इसमें यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े नाम शामिल है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में मुंबई की टीम खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है और मुंबई का पहला मैच मिजोरम के खिलाफ होगा।

अहमदाबाद में खेलेगी अभ्यास मैच:

बता दें मुंबई की टीम अपने शुरुआती मुकाबले से पहले अहमदाबाद में अभ्यास मैच भी खेलेगी। जबकि वो अपने सभी मुकाबले राजकोट में खेलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 मुंबई की टीम सात मुकाबले खेलेगी। इनके आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होगी। गौरतलब है कि इससे पहले अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था और अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की बारी है। इसमें देखना होगा कि क्या मुंबई की टीम खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं..?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, हार्दिक तमोरे, प्रशांत सोलंकी, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अमन खान, साइराज पाटिल और मोहित अवस्थी।

Tags:    

Similar News