अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को लगा बड़ा झटका

Athiya KL Rahul Wedding: हाल ही में एक एक इंटरव्यू में जब सुनील शेट्टी से उनकी बेटी की शादी (Athiya KL Rahul Wedding) को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि ''अभी अथिया की शादी का कोई प्लान नहीं है।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-07-13 11:32 IST

Athiya KL Rahul Wedding: क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता है। भारतीय क्रिकेट जगत के कई स्टार खिलाड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दिल दे चुके है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। लेकिन आजकल सबसे अधिक चर्चा अथिया और केएल राहुल (Athiya KL Rahul Wedding) की होती है। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में है। अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें (Athiya KL Rahul Wedding) भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। अब एक बार फिर दोनों की तीन महीने बाद शादी की चर्चा जोरों पर है।

सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी:

केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी का बॉलीवुड से काफी पुराना रिश्ता है। अथिया के पिता अभिनेता सुनील शेट्टी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर चल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।   सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरों को उन्होंने महज अफवाह बताया है। सुनील शेट्टी के इस बयान से अथिया और केएल राहुल के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

तीन सालों से साथ है केएल राहुल और अथिया शेट्टी:

केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले करीब तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि शुरूआत में दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाया था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों नजदीकियां जैसे-जैसे बढ़ी वैसे-वैसे इनका रिश्ता ओपन होता गया। खबरों की माने तो कुछ समय पहले दोनों के परिवारजनों ने मुंबई में मुलाकात की है। लेकिन अभी दोनों की शादी की खबर पर मुहर नहीं लग पाई है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस में दोनों की शादी की तारीख को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर इनके फैंस रोज दोनों की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते है।

क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम:

बॉलीवुड और क्रिकेट का संगम काफी पुराना है। कई क्रिकेटर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ शादी रचा चुके है। विराट कोहली -अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांडया-नताशा स्तांकोविक, हरभजन सिंह-गीता बसरा, युवराज सिंह-हेजल कीच और जहीर खान-सागरिका घटगे की जोड़ी भी शादी के बंधन में बंध चुकी है। अब देखना है कि अथिया और केएल राहुल आखिर कब तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

Tags:    

Similar News