भुवनेश्वर की शादी में मौज, मस्ती और Barcode... जानिए क्यों !

Update: 2017-11-22 19:39 GMT

मेरठ : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को अपनी बचपन की दोस्त नूपूर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाऐंगे। भुवी की शादी होटल ब्रुावरा में होगी। कोलकाता से लौटते ही वह शादी की रस्मे पूरी कर रहे है। बुधवार को भात, महिला संगीत, म्यूजिकल शो और डिनर है। उनका ये कार्यक्रम गढ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे में हो रहा है। आज उनकी मेंहदी की रस्म है। परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल है। ​शादी की रस्मों के दौरान भुवी के माता-पिता जमकर संगीत की धुन पर थिरके।

चल रही शादी की तैयारी

-भुवनेश्वर की बहन रेखा अधाना का कहना है कि महिला संगीत को यादगार बनाने के लिए कई दिनों तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम में भुवनेश्वर के ससुराल वाले भी शामिल होंगे।

-भुवनेश्वर के गंगानगर ​के जीपी कॉलोनी स्थित आवास पर महिला संगीत का आयोजन बडी ही धूमधाम से किया गया। -भुवनेश्वर की लग्न की रस्म की गई। वहीं होटल ब्रॉडवे इन में भात, महिला संगीत और डिनर रखा गया है।

-गुरूवार सुबह को भुवनेश्वर की घुडचढी होगी। बारात परतापुर बाईपास के होटल ब्रुावरा में जाएगी। दिन में शादी और शाम को रिशेप्शन होगा।

जगमगाया भुवी का घर

-गंगानगर में भुवी के घर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

-लेडीज संगीत में दिल्ली की सिंगर कनिका गौड ने कार्यक्रम में चार चांद ​लगा दिए। जिसमें परिवार के लोग थिरकने पर मजबूर हो गए।

-23 नवंबर को होटल ब्रुावरा में दिन में भुवी और नुपुर की शादी का आयोजन धूमधाम से होगा। उसके बाद रात को रिसेप्शन होगा।

-शादी के रिसेप्शन में एंट्री के लिए बार कोड दिया गया है। जो मेहमानों और खास लोगों को शादी के कार्ड के साथ भेजा गया है। इस दौरान सुरक्षा के भी कडे इंतजाम रहेंगे।

Tags:    

Similar News