जीत के बाद कप्तान रोहित ने दिया बयान, धोनी को चौथे स्थान के लिए बताया बेस्ट

Update: 2017-12-21 07:50 GMT

कटक। भारत और श्रीलंका के बीच ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कप्तानी में बुधवार को पहला टी-20 मैच खेला गया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस पहले मैच को 93 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। वहीं, यह अब तक टी-20 फॉर्मेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है।

इसके अलावा रोहित ने मैच जीतने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला सबसे उपयुक्त बल्लेबाज बताया। आपको बता दें, धोनी ने यहां खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 39 रनों का पारी खेल टीम को 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने मनीष पांडे (32 नाबाद) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रनों की पारी खेली। रोहित ने मैच के बाद कहा, "उन्हें वनडे में ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने बताया है कि क्लास स्थिर होती है। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं और नंबर-4 उनके लिए सही स्थान है। उन्होंने कई मैच खेले और जिताएं हैं। इसलिए इस प्रारूप में आगे जाने के लिए हमें लगता है कि उनके लिए यह स्थान सही है।"

उन्होंने कहा, "काफी लंबे समय से महेंद्र सिंह धोनी पारी को समाप्त करने की जिम्मेदारी उठा रहे थे। अब हमें लगता है कि किसी और को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। धोनी मध्यक्रम में स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।"

Tags:    

Similar News