कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से हराया

Commonwealth Games 2022: कामनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली ने महूर शहजाद और गजाला सिद्दिकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से हरा दिया। इसके बाद के श्रीकांत ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मुराद अली को मात दी। वहीं पीवी सिंधु ने शेहजाद के खिलाफ पहला गेम 21-7 के अंतर से अपने नाम किया। बैडमिंटन के पांचों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर 5-0 से बढ़त बना ली।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-30 03:21 GMT

Commonwealth Games 2022: कामनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। क्रिकेट में भले ही टीम इंडिया शानदार खेल के बावजूद अंतिम क्षणों में मैच गंवा बैठी। लेकिन बाक्सिंग में शिव थापा प्री सेमीफाइल में पहुंच गए। वहीं भारतीय बैडमिंटन टीम ने शानदार आगाज किया। बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर जीत से शुरुआत की।

कामनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली ने महूर शहजाद और गजाला सिद्दिकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से हरा दिया। इसके बाद के श्रीकांत ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मुराद अली को मात दी। वहीं पीवी सिंधु ने शेहजाद के खिलाफ पहला गेम 21-7 के अंतर से अपने नाम किया। बैडमिंटन के पांचों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर 5-0 से बढ़त बना ली।

भारत ने हॉकी में घाना को 5-0 से हराया:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। घाना के खिलाफ भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। भारत को हॉकी में भी पदक की उम्मीद बढ़ गई। आगे भी महिला टीम को ऐसे ही प्रदर्शन दिखाना होगा।

मनिका बत्रा का जलवा बरक़रार:

इस बार भारत को टेबल टेनिस में भी पदक की काफी उम्मीद है। भारत की टेबल टेनिस महिला टीम ने अपने दोनों मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज की। टेबल टेनिस में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराया। मनिका बत्रा ने पहले ही मैच में अपना जलवा दिखा दिया।

श्रीहरि नटराजन पहुंचे सेमीफाइनल में:

कामनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। स्वीमिंग में भी भारतीय स्विमर श्रीहरि नटराजन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीहरि नटराजन अब पदक से बस एक कदम और दूर है। उन्होंने पुरुष मुकाबलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंतिम 16 में पहुंचे शिवा थापा:

भारत के लिए कामनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला दिन काफी शानदार रहा। भारत के मुक्केबाज शिवा थापा ने भी पहले दिन पूरा जोर लगा दिया। 63 किग्रा भारवर्ग के मुक्केबाजी मुकाबले में शिवा थापा ने सुलेमान बलूच को करारी शिकस्त दी। इस मैच में मिली जीत के बाद शिवा थापा ने अंतिम 16 में जगह बना ली।

क्रिकेट में लगी निराशा हाथ:

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया के बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। इससे भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। अभी भारत को अपने दोनों मुकाबले पाकिस्तान और बारबाडोस के खिलाफ खेलने हैं।  

Tags:    

Similar News