कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत के रणबांकुरे दिखा रहे हैं दम, छठे दिन तक 18 पहुंची पदकों की संख्या

Commonwealth Games 2022 DAY 7: कई सालों बाद क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में वापस शामिल किया गया। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पदक जीतने की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद देश को बड़ा झटका लगा। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-04 10:55 GMT

Commonwealth Games 2022 Day 7: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक जमकर बिखेरी हैं। भारत के खिलाड़ियों का राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरे रोज से पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला पदक संकेत महादेव ने दिलाया था। उसके बाद 17 खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वेटलिफ्टिंग में भारतीय एथलीट का प्रभाव सबसे अधिक रहा। वहीं लॉन बॉल महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार देश को मेडल दिलाकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया। इसके साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार है भारत को ऊंची कूद स्पर्धा में कोई मेडल मिला है।

18 तक पहुंची पदकों की संख्या:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया को अपना दम दिखाया है। वेटलिफ्टिंग में तो भारतीय एथलीट्स का कोई मुकाबला नहीं है। अभी तक वेटलिफ्टिंग में भारत को 10 पदक मिल चुके है। इसके बाद सर्वाधिक पदक जूडो (3) में मिले हैं। वहीं लॉन बॉल, टेबल टेनिस, स्क्वैश, बैडमिंटन और हाई जंप में एक-एक पदक हासिल हुआ। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

वेटलिफ्टिंग में भारत ने बनाया नया कीर्तिमान:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बर्मिंघम गेम्स में भारत ने पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में ही जीता। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दूसरे दिन संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। उसके बाद भारतीय वेटलिफ्टरों ने छठे दिन तक अपना दबदबा बनाए रखा। कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में सबसे अधिक 10 मेडल जीते। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

लॉन बॉल में महिला टीम ने रचा इतिहास:

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा दिया। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत ने इस खेल में पहली बार पदक जीता है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में अफ्रीका को मात देकर अपने नाम स्वर्ण पदक किया। वैसे देश में इस खेल के प्रति लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी शामिल लॉन बॉल पदक विजेता टीम की सदस्य है।

हाई जंप और स्क्वैश में भी पहली बार मिला पदक:

राष्ट्रमंडल खेल 2022 अब तक भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा है। भारतीय खिलाड़ी कुछ ऐसे में गेम्स में भी अपना परचम लहरा रहे है जिनका देश में काफी कम प्रचलन है। कुछ ऐसे गेम्स भी रहे जिनमें भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार पदक हासिल किया। तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत को पहली बार पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में पदक दिलाया। वहीं स्क्वैश में भी पहली बार सौरव घोषाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश की एकल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिला दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेडल से दो जीत दूर:

कई सालों बाद क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में वापस शामिल किया गया। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पदक जीतने की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद देश को बड़ा झटका लगा। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने ग्रुप मैचों में पहले पाकिस्तान और फिर बारबाडोस को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया।

मुक्केबाज निकहत, नीतू और हुसामुद्दीन ने पक्के किए पदक:

देश को राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग के बाद मुक्केबाजी में पदक की सबसे अधिक रहेगी। राष्ट्रमंडल कहल के सातवें दिन भारत मुक्केबाजों ने अपना दम दिखाया। विश्व चैम्पियन निकहत जरीन, नीतू गंघास और हुसामुद्दीन मोहम्मद ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पदक पक्के कर दिए। अब देश को इन तीनों मुक्केबाजों से स्वर्ण पदक की आस रहेगी।

भारत के 'पदकवीर'

गोल्ड मेडल विजेता:

1. मीराबाई चानू

2. जेरेमी लालरिनुंगा

3. अंचिता शेउली,

4. महिला लॉन बॉल टीम

5. पुरुष टेबल टेनिस टीम

सिल्वर मेडल विजेता:

1. संकेत सरगर

2. बिंदियारानी

3. सुशीला देवी

4. विकास ठाकुर

5. तूलिका मान

6. बैडमिंटन टीम

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता:

1. गुरुराजा पुजारी

2. विजय कुमार यादव

3. हरजिंदर कौर

4. लवप्रीत सिंह

5. सौरव घोषाल

6. गुरदीप सिंह

7. तेजस्विन शंकर    

Tags:    

Similar News