Commonwealth Games 2022: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, Medal Tally में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों ने छठे दिन भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले पांच दिन तक भारत के पास 13 पदक थे। भारतीय खिलाड़ियों ने छठे दिन एक के बाद एक 5 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। Commonwealth Games 2022 Medal Tally में भारत छठे दिन सातवें स्थान पर पहुंच गया।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-08-04 07:27 IST

Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों ने छठे दिन भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले पांच दिन तक भारत के पास 13 पदक थे। भारतीय खिलाड़ियों ने छठे दिन एक के बाद एक 5 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। Commonwealth Games 2022 Medal Tally में भारत छठे दिन सातवें स्थान पर पहुंच गया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। बुधवार को बर्मिंघम खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत भी भारत का खाता खुल गया। भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने देश को ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला पदक दिलाया। तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे शंकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला।

Medal Tally में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन के खेल तक मेडल टैली में भारत टॉप टेन में बना हुआ है। इस सूची में भारत 18 पदकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। इसमें 48 गोल्ड सहित 123 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं मेजबान इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 39 गोल्ड सहित कुल 105 मेडल जीत लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद कनाडा ने 16 गोल्ड सहित 57 मेडल अभी तक अपने नाम किए हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने अभी तक 16 गोल्ड सहित कुल 38 पदक जीते हैं। इसके बाद पांचवें स्थान पर 7 गोल्ड मेडल जीतकर स्कॉटलैंड का नाम है। वहीं भारत से एक गोल्ड ज्यादा जीतकर अफ्रीका छठे स्थान पर है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ पदक शामिल हैं।

वेटलिफ्टिंग में मिला एक और पदक:

भारत ने इस बार सबसे अधिक पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। इसी खेल में देश का इस बार खाता खुला था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत सरगर ने इस बार देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया था। यह सिलसिला छठे दिन तक जारी रहा। भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है।

भारत के पदक विजेता:

गोल्ड मेडल विजेता: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम

सिल्वर मेडल विजेता: संकेत सरगर, बिंदियारानी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर 

Tags:    

Similar News