Cricket CWG 2022: कॉमनवेल्थ क्रिकेट के सेमीफाइनल में इस धाकड़ टीम से लोहा लेगी टीम इंडिया

Cricket CWG 2022: इंग्लैंड में चल रहे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसमें पदक जीतने के लिए सभी देश बेताब हैं। इसके लिए अब चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-05 05:00 GMT

Cricket CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में टीम इंडिया पदक से सिर्फ एक जीत दूर है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सेमीफाइनल के लिए जिन चार टीमों ने एंट्री की हैं उनमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में पहुंची है। ये सभी टीमें अपने ग्रुप में पहले दो स्थान पर रही हैं। जिसके चलते सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया पहले मैच में हारकर भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। अभी टीम इंडिया की नज़र सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश करने पर होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत से ही भारत पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी।

इंग्लैंड से लोहा लेगी टीम इंडिया:

इंग्लैंड में चल रहे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसमें पदक जीतने के लिए सभी देश बेताब हैं। इसके लिए अब चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से मुकाबला होगा। टीम इंडिया ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रही। वहीं उनका मुकाबला ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रही इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन टीम इंडिया के पास भी कई बड़ी खिलाड़ी टीम में शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम गोल्ड की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक तीनों मैच जीत चुकी है। जबकि उनका मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल शनिवार (6 जुलाई) भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला रात 10.30 बजे से होगा। 7 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

शेफाली-मंधाना से बड़ी उम्मीद:

सेमीफाइनल में भारत को सबसे बड़ी उम्मीद शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से रहेगी। अगर इन दोनों बल्लेबाज़ों में से एक का भी बल्ला चला तो टीम इंडिया को जीत मिल सकती है। वहीं गेंदबाज़ी में 'स्विंग क्वीन' रेणुका सिंह से टीम को बड़ी उम्मीद होगी। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल है। सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News