Fit India Mobile App: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर कूदी रस्सी, वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं तारीफ

Fit India Mobile App: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने रस्सी कूदने के वीडियो का ट्वीट किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update:2021-08-29 18:30 IST

Fit India Mobile App: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को 'फिट इंडिया मोबाइल एप' की शुरुआत। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया मुहिम दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'फिट इंडिया मोबाइल एप' लॉन्च किया।

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री ने रस्सी कूदने की अपनी कला का भी प्रदर्शन किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने रस्सी कूदने के वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आपका फिटनेस लेवल क्या है? कम आॅन, खेल गाॅन। वीडियो में अनुराग ठाकुर काफी देर तक रस्सी कूदते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर की फिटनेस की लोग तारीफ कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह एक फ्री मोबाइल एप्लिकेशन है। यह एप्लिकेशन फिटनेस की निगरानी में सहायता करता है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को 'फिट इंडिया अभियान' के तहत लॉन्‍च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिट इंडिया ऐप देश के खिलाड़ियों के प्रतीक मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि है।
अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वह इस ऐप को डाउनलोड करे और फिटनेस के लिए हर रोज आधा घंटा समय दें। इसके साथ ही उन्‍होंने 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' का नारा दिया।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो साल पहले फिट इंडिया अभियान की शुरुआत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी। उन्होंने कहा कि स्‍वस्‍थ्‍य जीवन शैली के लिए फिटनेस की खुराक हर दिन आधा घंटा सभी के लिए आवश्यक है। मंत्री ने कहा कि स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए 24 घंटे में आधा घंटा समय हम सभी को फिटनेस के लिए निकालना चाहिए। आधे घंटे की कसरत से हमें दवाओं के भारी भरकम खर्च से बचाने में सहायता मिलेगी।
आपको बता दें कि 'फिट इंडिया मोबाइल एप' एन्ड्रायड और आइओएस दोनों पर ही उपलब्ध रहेगा। यह सामान्य स्मार्टफोन में काम कर सके इसको ध्‍यान में रखकर ही बनाया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि अभी भी 70 प्रतिशत भारत के लोग नियमित व्यायाम नहीं करते हैं। इस एप्लिकेशन की सहायता से आप निगरानी रख सकेंगे कि आपने फिट रहने के लिए कितनी मेहनत की है।



Tags:    

Similar News