World Cup 2023 SA vs SL Highlights: कई विश्व रिकॉर्ड के साथ, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से जीता मैच, श्री लंका 326 पर ऑल आउट

Update:2023-10-07 22:30 IST
Live Updates - Page 2
2023-10-07 14:21 GMT

श्री लंका का बड़ा विकेट गिरा, रबाडा के नाम तीसरा मेंडिस का विकेट, 13-111/3

13 वां ओवर डालने रबाडा आए , इस ओवर में चौथी गेंद पर मेंडिस आउट हो गए मेंडिस 42 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। असलांका क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले।

2023-10-07 14:16 GMT

12 ओवर में 107 रन दो विकेट के नुकसान पर

11 वां ओवर डालने रबाडा आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 12 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 9 रन मिले।

2023-10-07 14:04 GMT

कुसल परेरा चलते बने, दूसरा विकेट श्री लंका का गिरा, 10–94/2

 8 वां ओवर डालने जानसन आए, ओवर की पांचवी गेंद पर कुसल परेरा आउट हो गए। 15 गेंदों पर 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर आए। इस ओवर में 13 रन मिले। 9 वां ओवर डालने रबाडा आए, इस ओवर में मेंडिस के 2 छक्के के साथ 16 रन की बढ़त मिली। 10 वें ओवर में समरविक्रमा के शॉट देखने को मिले। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली।

2023-10-07 13:25 GMT

मेंडिस की मैजिकल शॉट से श्री लंका 50 पार 7-58/1

6 वां ओवर डालने जानसन आए, इस ओवर में भी कुशल मेंडिस के बल्ले से  दो छक्के और एक चौके निकले। कुल 17 रन इस ओवर से मिले। 7 वां ओवर डालने कागिसो रबाडा आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-07 13:18 GMT

श्री लंका रन चेज करने के लिए मैदान पर

श्री लंका दक्षिण अफ्रीफा द्वारा दिए गए 428 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है। श्री लंका के तरफ से ओपनर बल्लेबाज कुशल परेरा और पाथुम निशांका क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने लुंगी एनगिडी आए, पहली ओवर में सिर्फ़ 1 रन मिले।

2023-10-07 12:57 GMT

तीन शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बनाया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका वनडे पारी में तीन शतक लगाने वाली एकमात्र टीम है, इससे पहले 2015 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड एकमात्र अन्य टीम है जिसने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ एक पारी में तीन शतक लगाए हैं, जहां उसने अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय टोटल  (498/4) दर्ज किया था।

2023-10-07 12:46 GMT

429 का बड़ा लक्ष्य श्री लंका के सामने

49 वां ओवर डालने  रजिथा आए, 3 छक्के के साथ 23 रन मिले। दक्षिण अफ्रीका 419 स्कोर पर पहुंच गईं है। 50 वां ओवर डालने मधुशंका आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने 428 का बड़ा लक्ष्य श्री लंका के सामने रखा है। 

2023-10-07 12:33 GMT

ऐडम मार्करम शतकवीर बनकर लौटे पवेलियन, 48–396/5

48 वां ओवर डालने दिलशान मधुशंका आए, ओवर के पहली गेंद पर ऐडम मार्करम आउट हो गए। मार्करम 54 गेंदों पर 106 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस ओवर में 13 रन  मिले।

2023-10-07 12:11 GMT

ऐडम की शतकीय पारी पूरी

46 वां ओवर डालने मधुशंका आए, इस ओवर में एक छक्के और चौके के साथ 14 रन मिले। पांचवी गेंद पर ऐडम ने छक्के के साथ  अपना शतक पूरा कर लिया है। 49 गेंदों पर 102 रन की पारी पूरी कर ली है। वनडे वर्ल्ड कप का 200 वां शतक आज पूरा हुआ है। 47 वां ओवर डालने पथिराना आए, इस ओवर में 7 रन मिले।

2023-10-07 11:48 GMT

एडेन का अर्धशतक पूरा, 43-342/3

क्रीज पर एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन मौजूद है। 41 वां ओवर डालने राजिथा आए, इस ओवर में एक छक्के और और चौके के साथ 12 रन की बढ़त मिली। 42 वां ओवर डालने मधुशनका आए, इस ओवर में 13 रन मिले। मार्करम का अर्धशतक पूरा हुआ। 34 गेंदों में 51 रन की पारी एडेन ने पूरी कर ली है। 43 वां ओवर डालने पथिराना आए, इस ओवर में तीन चौके और एक छक्के के साथ 26 रन की बढ़त मिली। 

Tags:    

Similar News