IND vs NZ World Cup Highlights: भारत ने 70 रन से जीत के साथ किया फाइनल में प्रवेश, विराट- श्रेयस के शतक और शामी के 7 विकेट ने भारत को बनाया विजेता

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप 2023 अब समाप्ति के कगार पर है। विश्व का दूसरा व अन्तिम चरण का मुकाबला 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमे भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत को 70 रन से विजय मिली। भारत फाइनल में प्रवेश कर चुका है।

Update: 2023-11-15 17:00 GMT

IND vs NZ World Cup Highlights:( Pic Credit - Social Media)

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप के नौ लीग मैचों में अजेय रहते हुए भारत अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही। जिसका मुकाबला अंकतालिका में नंबर 4 पर रहने वाली कीवी टीम के साथ हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 के वर्ल्ड कप का बदला पूरा कर लिया है। जहां भारत सेमीफाइनल में कुछ रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11):

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11(Playing 11) - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कैप्टन), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11(Unchanged Playing 11)- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को  हरा दिया है। न्यूजीलैंड को हराने के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा है। भारत लीग मैच में अपराजित रहा है। वहीं सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत की श्रृंखला को बनाए रखा है। 

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म 

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखकर सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में जाने के लिए अहमदाबाद का टिकट कटा लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के क्रम में भारत के कैप्टन रोहित शर्मा (47), सूर्यकुमार यादव (1), विराट कोहली 117, श्रेयस अय्यर 105 और केएल राहुल 39 और शुभमन गिल 80 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ने जिससे 397 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाया। न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 48.5 ओवर में 327 के रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसमे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शामी ने 7 विकेट का रिकॉर्ड लेकर भारत के जीत की रह आसान बनाई। प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी शामी के नाम रहा।
Live Updates
2023-11-15 16:58 GMT

भारत ने  70 रन से मैच जीत लिया है। 12 वर्ष बाद भारत फाइनल में पहुंचने का इंतजार खत्म हुआ। भारत ने 2019 के वर्ल्ड कप का बदला पूरा करके न्यूजीलैंड को 70 रन से हाराया है। इस जीत में मोहम्मद शामी की गेंदबाजी ने इतिहास रच दिया है। 

2023-11-15 16:55 GMT

49 वें ओवर के दूसरी गेंद पर मोहम्मद शामी ने विकेट का सिक्सर लगाया। टीम साउदी को 9 रन पर आउट कर दिया। लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, लेकिन 2 गेंद खेलकर फर्ग्यूसन पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शामी के नाम 7 विकेट का रिकॉर्ड रहा। भारत ने दसवां विकेट लेने के साथ सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर ली है। भारत की इस जीत में मोहम्मद शामी ने सात विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

2023-11-15 16:45 GMT

47 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 48 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर मिचेल सेंटनर को चलता किया। भारत के नाम आठवां विकेट रहा। 9 रन की पारी 10 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड 320 के स्कोर पर है।

2023-11-15 16:40 GMT

46 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर भारत को सातवीं सफलता मिली। 5 विकेट का हॉल मोहम्मद शामी ने पूरा किया। 134 रन की पारी 119 गेंदो पर खेलकर डेरिल मिचेल पवेलियन लौट गए। टीम साउदी क्रीज पर आए, इस ओवर ेमं 2 रन मिले। न्यूजीलैंड 308 के स्कोर पर है। 

2023-11-15 16:36 GMT

 45 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 300 के पार न्यूजीलैंड हो चुकी है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली।  न्यूजीलैंड 306 के स्कोर पर है।

2023-11-15 16:32 GMT

44 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए,  ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क चैपमैन कको 2 रनों पर आउट कर दिया। मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। न्यूजीलैंड 299 के स्कोर पर है। 

2023-11-15 16:31 GMT

43 वें के लिए पांचवीं गेंद पर भारत को पांचवी सफलता मिली। बुमराह के ओवर में भारत को ग्लेन फिलिप्स का विकेट मिला। 33 गेंदो पर 41 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मार्क चैपमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली।

2023-11-15 16:11 GMT

41 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए,  यह ओवर भारतीय टीम के लिए बहुत ही नुकसान देय रहा। न्यूजीलैंड को 20 रन मिले। 42 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। न्यूजीलैंड 288 के स्कोर पर है। 

2023-11-15 15:56 GMT

38 वें ओवर के लिए में मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में डेरिल और ग्लेन  के चौके के साथ 12 रन मिले। न्यूजीलैंड 257 के स्कोर पर है। 40 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, डेरिल के छक्के के साथ 9 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 266 के स्कोर पर है।

2023-11-15 15:38 GMT

35 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, इस ओवर में3 रन की बढ़त मिली। 36 वें ओवर के लिए रवींद्र जेडजा क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन मिले। 37 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 

Tags:    

Similar News