दक्षिण अफ्रीका में कुछ इस तरह विरुष्का ने मनाया नए साल का जश्न, वीडियो वायरल

Update: 2018-01-01 05:50 GMT

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ इटली में शादी रचाई। शादी के बाद कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज खेलने वाले हैं लेकिन इससे पहले वो अपनी पत्नी के साथ दक्षिण अफ्रीका में मनाते दिखे। यही कारण है कि दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Full View

Full View

यही नहीं, कोहली की तो टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन के साथ भांगड़ा करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों बल्लेबाज जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कोहली ने अपनी पत्नी के साथ अच्छे से शॉपिंग भी की। इसकी भी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Full View

Full View

इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि कोहली अनुष्का के साथ लंच और शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फैंस संग फोटो भी क्लिक कराई। बता दें, दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इसके बाद इंडिया आकर दो रिसेप्शन भी दिए। एक रिसेप्शन दिल्ली में किया गया वहीं दूसरा रिसेप्शन मायानगरी मुंबई में किया गया।

Tags:    

Similar News