एशिया कप 2022: सुपर 4 में पाकिस्तान की रोमांचक जीत, भारत को 5 विकेट से हराया

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-04 13:33 GMT
Live Updates - Page 2
2022-09-04 14:42 GMT

IND vs PAK Live: टीम इंडिया को 6 गेंदों में लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को शानदार शुरुआत के बाद लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लग गए। पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। उनके छह गेंदों के बाद दूसरे ओपनर केएल राहुल भी चलते बने। राहुल आज अच्छी लय में नज़र आ रहे थे। लेकिन वो 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए।  

2022-09-04 14:31 GMT

IND vs PAK Live: धमाकेदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया को लगा पहला झटका

भारत को छठे ओवर में पहला झटका लगा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आतिशी पारी के बाद अपना विकेट खो बैठे। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाए। वो हरिस रउफ का शिकार बन गए।  

2022-09-04 14:27 GMT

IND vs PAK Live: टीम इंडिया ने किए पचास रन पूरे

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने के बावजूद टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत कर डाली। भारतीय टीम ने इस मैच पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिना विकेट खोए पहली 26 बॉल में अपने 50 रन पूरे कर लिए।     

2022-09-04 14:13 GMT

IND vs PAK Live: टीम इंडिया की ताबड़तोड़ शुरुआत:

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दो ओवर में ताबड़तोड़ शुरुआत की है। पहले दो ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 20 रन निकाल लिए। इसमें रोहित के बल्ले से 15 रन आए। दोनों ओपनर अच्छी लय में नज़र आ रहे है।    

Tags:    

Similar News