IND VS SA 3rd Test Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया पर कसा शिकंजा, जीत से 111 रन दूर साउथ अफ्रीका

Written By :  Divyanshu Rao
Newstrack :  Network
Update: 2022-01-13 09:02 GMT

विराट कोहली की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IND VS SA 3rd Test LIVE: भारत और दक्षिण अफ्रीका की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसार टेस्ट मैच केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 57 रन बनाए थे। तीसरे टेस्ट मैच तीसरे दिन का खेल का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.com के साथ बने रहे...

Live Updates
2022-01-13 16:32 GMT

तीसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 110 रनों की जरूरत है। 

2022-01-13 13:25 GMT

तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया 198- 10 रनों पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए सबसे अधिक रन ऋषभ पंत ने बनाए। पंत ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया। 

2022-01-13 13:17 GMT

भारत के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार शतक। ऋषभ पंत 135 गेंदों पर 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर  9 विकेट पर 195-9 रन है। 

2022-01-13 13:06 GMT

भारत का 9वां विकेट गिरा। मोहम्मद शमी बिना खाता खोले। भारत का स्कोर 9 विकेट पर 193-9 रन बनाए हैं। 

2022-01-13 12:41 GMT

भारत का 8वां विकेट गिरा। उमेश यादव बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 59.3 ओवर में आठ विकेट पर 180-8 रन है। 

2022-01-13 12:27 GMT

भारत का 7वां विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शार्दुल ठाकुर को लुंगी एनगिडी ने कॉट वेरेन के हाथों कैच कराकर आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 58 ओवर में सात विकेट पर 170-7 रन बनाए हैं। 

2022-01-13 12:10 GMT

भारत का 6वां विकेट गिरा।। रविचद्रंन अश्विन 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 165-6 रन है। कप्तान कोहली का विकेट पाचंवे विकेट के रुप में गिरा। कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। 

2022-01-13 11:03 GMT

भारत के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। पंत ने 60 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 130-4 रन है। 

2022-01-13 09:11 GMT

तीसरे टेस्ट मैच की तीसरे दिन शुरुआत में भारत के लिए काफी खराब रही। चेतेश्वर पुजारा और अजिक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए। पुजारा 9 रन बनाकर आउट हुए तो वही4ं रहाणे सिर्फ 1 रन ही बना सके। भारत का स्कोर चार विकेट पर 75-4 रन है। कप्तान विराट कोहली 16 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं दूसरे छोर पर ऋषभ पंत 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Tags:    

Similar News