IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया की पहले वनडे में बड़ी जीत, श्रीलंका को 67 रनों से हराया

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-10 15:00 GMT
Live Updates - Page 2
2023-01-10 09:34 GMT

IND vs SL 1st ODI Live Score: तूफानी पारी के बाद शुभमन गिल लौटे पवेलियन, 20 ओवर के बाद स्कोर हुआ 144/1

भारत ने पहले 20 ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। टीम इंडिया का 20 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के एक विकेट के नुकसान पर 144 रन हो गया। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा 72 रन और विराट कोहली 1 बनाकर खेल रहे हैं। भारत का शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। गिल ने इस मैच में 70 रनों की पारी खेली। 

2023-01-10 09:09 GMT

IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक शतक, 15 ओवर के बाद स्कोर हुआ 102/0

भारत ने पहले 15 ओवर में धुआंधार शुरुआत की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया का 15 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 102 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 45 और रोहित शर्मा 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 47वां अर्धशतक जड़ दिया है। 

2023-01-10 08:45 GMT

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की धुआंधार शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर हुआ 75/0

भारत ने पहले दस ओवर में दमदार शुरुआत की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया का 10 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 75 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 24 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा अपने वनडे करियर के 47वें अर्धशतक से 6 रन दूर है। 

2023-01-10 08:28 GMT

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की धुआंधार शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर हुआ 39/0

टीम इंडिया ने पहले पांच ओवर में दमदार शुरुआत की है। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी के लिए उतरे हैं। टीम इंडिया का पांच ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 39 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 24 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Tags:    

Similar News