भारतीय हॉकी जूनियर टीम की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को रौंदकर जीता एशिया कप का खिताब

Indian Junior Hockey Team: हॉकी में भारतीय जूनियर टीम ने अपना परचम लहराया है। गुरुवार को देर रात ओमान के सालालाह में खेले गए जूनियर एशिया कप हॉकी फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

Update: 2023-06-02 12:57 GMT
Indian Junior Hockey Team (Photo: Twitter)

Indian Junior Hockey Team: हॉकी में भारतीय जूनियर टीम ने अपना परचम लहराया है। गुरुवार को देर रात ओमान के सालालाह में खेले गए जूनियर एशिया कप हॉकी फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जीत से देशभर में हॉकी फैंस काफी खुश नज़र आए। यह भारत का जूनियर हॉकी टीम का सबसे ज्यादा 4 बार एशियाई खिताब हो गया है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीम 3-3 खिताब के साथ बराबरी पर थी।

कुछ ऐसा रहा फाइनल में भारत का प्रदर्शन:

एशिया कप के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान से भिड़ंत हुई। इसमें भारत ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही खिताब पर कब्जा जमा लिया। उत्तम सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर ख़िताब अपने नाम किया। फाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए पाकिस्तान को जीत का कोई मौका नहीं दिया। भारत के खिलाड़ियों ने इस मैच में दो गोल किए। जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ एक गोल कर सकी।

कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया:

पुरुष हॉकी एशिया कप 2023 जूनियर में भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर फाइनल का सफर तय किया हैं। भारत ने सेमीफाइनल मैच में कोरिया को बुरी तरह हराया था। भारत ने 9 गोल दागे थे जबकि कोरिया सिर्फ 1 ही गोल कर सका था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल मैच में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन पाक टीम को फाइनल में भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा।

हॉकी टीम के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान:

जूनियर हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब जीतकर देश का मान का बढ़ाया है। इसके बाद हॉकी इंडिया ने जूनियर एशिया कप फाइनल में पाक को हराने पर भारतीय पुरूष हॉकी टीम और सहयोगी स्टाफ को नकद पुरस्कार देने का एलान किया है। इस जीत के हीरो रहे टीम के सभी खिलाड़ियों को दो लाख रूपये की घोषणा की।

Tags:    

Similar News