नागपुर टेस्ट का दूसरा दिन आज, क्या रोहित शर्मा लगा पाएंगे शतक..? ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ो की होगी अग्निपरीक्षा

IND vs AUS 1st Test Day 2: नागपुर टेस्ट में शुक्रवार यानी आज दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा। पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में टीम इंडिया अपने 77 रनों के स्कोर से आगे बढ़ेगी। पहले दिन के खेल समाप्ति तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन था।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-02-10 01:12 GMT

IND vs AUS 1st Test Day 2

IND vs AUS 1st Test Day 2: नागपुर टेस्ट में शुक्रवार यानी आज दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा। पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में टीम इंडिया अपने 77 रनों के स्कोर से आगे बढ़ेगी। पहले दिन के खेल समाप्ति तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन था। पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलिया भारत से 100 रन आगे हैं। जबकि टीम इंडिया के हाथ में अभी 9 विकेट बचे हैं। ऐसे में इस टेस्ट मैच के लिहाज से दूसरा दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई जिसके जवाब में भारत ने 1 विकेट पर 77 रन बनाकर अपनी स्थिति पहले दिन ही काफी बेहतर बना ली है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 56 रनों पर नाबाद हैं।

दूसरे दिन आएगी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की सामत:

नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले ही दिन गेंदबाज़ों की मदद से अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत बना ली। इसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत को बल्लेबाज़ी में भी अच्छी शुरुआत मिली है। हालांकि टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल समाप्ति से कुछ देर पहले केएल राहुल का विकेट गंवा दिया। अब दूसरे दिन रोहित शर्मा और आर.अश्विन बल्लेबाज़ी के लिए उतरेंगे। इन दोनों से टीम को बड़ी पार्टनरशिप की उम्मीद रहने वाली है। इनके बाद पुजारा, कोहली और सूर्यकुमार जैसे बड़े खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों का कड़ा इम्तिहान लेंगे। टीम इंडिया अपने बल्लेबाज़ों के दम पर पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगी।

रोहित शर्मा के शतक पर रहेगी सभी की निगाहें:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में एक लम्बे अंतराल के बाद जबरदस्त लय में नज़र आ रहे है। टीम इंडिया ने दिन खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन जोड़ लिए। इसमें ओपनिंग पर आए कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रनों पर नाबाद लौटे। अब टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट फैंस और टीम को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

कैसा रहा पहले दिन का खेल:

भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में 177 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पारी में मार्नस लाबुसेन ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन की खेल समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 56 रनों नाबाद रहे। इस समय भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने के लिए 100 रनों की दरकरार है।

Tags:    

Similar News