India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: बांग्लादेश 6 रन से जीता मैच

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमे भारत 6 रन से हार गया।

Update: 2023-09-15 09:34 GMT

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। यह मैच का परिणाम वैसे तो टूर्नामेंट पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि भारत फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। बांग्लादेश सुपर 4 का शुरुआती दो मुकाबला हार कर एशिया कप से बाहर हो चुका है। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला जा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश पहला बल्लेबाजी करते हुए, 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाने में सफल रही। भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, 49.5 ओवर में टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। भारत 259 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे बांग्लादेश यह मैच 6 रन से जितने में सफल रहा। भारत के तरफ से शुभमन गिल ने 121 रनों की शानदार पारी 133 गेंदो पर 8 चौके और 5 छक्कों के साथ खेला।

Live Updates
2023-09-15 17:35 GMT

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाने में सफल रही। जिसके बाद भारत 50 वें ओवर में मोहम्मद शमी के आउट होते भारत ने अपना 10 वां विकेट गवां दिया। टीम इंडिया 259 पर ऑल आउट हो गई। जिससे बांग्लादेश यह मैच 6 रन से जीत गई।

2023-09-15 17:32 GMT

50 वां ओवर डालने तंजीम आए, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद है। ओवर के चौथे गेंद पर शानदार चौके के साथ शमी मैच में उतरे, लेकिन अगले ही गेंद पर तंदीम ने मोहम्मद शमी को आउट कर दिया। 10 वां विकेट खोने के साथ भारत मैैच भी हार चुका है।

2023-09-15 17:30 GMT

अक्षर पटेल 34 गेंदो पर 42 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मुस्फिजुर रहमान का यह तीसरा विकेट रहा। 48 वें ओवर के चौथे गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए।

2023-09-15 17:28 GMT

मोहम्मद शमी क्रीज पर अक्षर पटेल का साथ देने आए। 48 वें ओवर क ेदूसरी गेंद पर चौका लगाया, भारत 250 के पार पहुंच चुकी थी।

2023-09-15 17:26 GMT

49 वां  ओवर डालने मुस्तफिजुर आए, शार्दुल ठाकुर का विकेट गिरा। ओवर के पहली गेंद पर टीम इंडिया के 8 वां विकेट गिरा। शार्दुल 13 गेंदो पर 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

2023-09-15 17:22 GMT

48 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर के पांचवें गेंद पर पहले चौका, फिर छठवें गेंद पर छक्के के साथ 14 रन मिले। भारत 249 रन पर पहुंच चुका है। जीत से सिर्फ 17 रन दूर है।

2023-09-15 17:12 GMT

46 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 47 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान आए। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली।

2023-09-15 17:05 GMT

45 वां ओवर डालने नसुम अहमद आए, क्रीज पर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल मौजूद है। ओवर की दूसरी गेंद पर पर अक्षर ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी से 12 रन मिले। टीम इंडिया 222 रन पर 7 विकट के नुकसान पर बना पाई।

2023-09-15 16:54 GMT

44 वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर छौथी गेंद पर गिल आउट हो गए। शुभमन गिल 121 रन की पारी 133 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। भारत ने यहां अपना बड़ा विकेट गवां दिया है। शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए। इस ओवर में 8 रन मिले।

Tags:    

Similar News