क्रिकेटर की आम बीवियां: खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं, यकीन नहीं तो खुद देख लें फोटो

Indian cricketer wifes: भारतीय क्रिकेटर की बीवियां हीरोइनों को भी खुबसूरत में देती हैं टक्कर।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-05-12 05:47 GMT

भारतीय क्रिकेटर की बीवियां खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेस को टक्कर (Social media)

Indian Cricketer Wife: भारत में हमेशा एक ट्रेंड चलता है और वह ट्रेंड किसी भी चीज़ से जुड़ा हुआ हो सकता है। ऐसे ही कुछ सालों पहले तक भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच रिश्ता जुड़ने का ट्रेंड शुरू हुआ और भारत में यकीनन क्रिकेट और बॉलीवुड से ज़्यादा लाइमलाइट में शायद ही कुछ रहता है। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही ऐसे हैं जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं और पढ़ना चाहते हैं। लोगों को इन सेलिब्रिटी की जिंदगी में क्या चल रहा है, इनकी लव लाइफ कैसी है आदि में बेहद रूचि होती है। 

आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के उन सितारों की बीवियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बीवियां बेहद ही आम जिंदगी जीती हैं और साथ ही लाइमलाइट से कोसों दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वह खूबसूरती के मामले में किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

अपने विराट कोहली, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, आदि क्रिकेटरों के बारे में देखा-सुना होगा जिन्होनें बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को अपना जीवन संगिनी चुना है, लेकिन हम आपको आज भारतीय क्रिकेटरों की उन लाइफ पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हुए भी बेहद खूबसूरत हैं।


महेंद्र सिंह धोनी की साक्षी धोनी

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा और पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहती हुई बेहद ही आम जिंदगी जीती हैं। वह अक्सर कैमरे के सामने आईपीएल मैचों दौरान ही नज़र आती हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर वह खासा सक्रिय हैं, और उनके फैंस को इंस्टाग्राम से ही उनके अपडेट मिलते रहते हैं।


रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की खूबसूरत पत्नी रितिक सजदेह हमेशा उनके साथ देखी जाती हैं। फिर चाहे वह आईपीएल के मैच हों या फिर कोई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट। आपको बात दें कि रोहित की रीतिका से मुलाकात बतौर पेशेवर रूप से हुई थी। दरअसल, रितिका एक स्पोर्ट मैनेजर थी और वह रोहित का काम भी सम्भालती थी और इसी दौरान दोनों की एक दूसरे से पहचान हुई। रितिका आज भी रोहित की मैनेजर का काम करती है।


सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी रैना

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ सुरेश रैना की बल्लेबाजी में लंबे-लंबे छक्के और फील्डिंग के दौरान चपलता के किस्से आज भी लोकप्रिय हैं। सुरेश रैना की खूबसूरत पत्नी प्रियंका रैना अक्सर सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव देखी जाती हैं, ऐसे में वह इंस्टाग्राम पर परिवार से जुड़ा पिस्ट करती रहती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड से बेहद दूर रहते हुए भी प्रियंका की खूबसूरती के चर्चा में रहती है। प्रियंका रैना वर्तमान में अपने चैरिटी फाउंडेशन "ग्रासिया रैना फाउंडेशन" और बेबी केयर प्रोडक्ट कंपनी "माते" का मुख्य काम देखती हैं।


अंजिक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर

भारतीय क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे की तरह उनकी पत्नी राधिका धोपावकर भी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। दोनों एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे और बाद में शादी भी की। राधिका कभी-कभी सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं तथा वर्तमान में उन्हें आईपीएल मैचों के दौरान स्टैंड्स में बैठे हुए देखा जा सकता है। राधिका धोपावकर लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद सबसे खूबूसरत क्रिकेटर पत्नियों में से एक में शुमार हैं।


क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा

भारतीय ऑलराउंड क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर देखने को मिल सकते हैं। पंखुड़ी शर्मा आमतौर पर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हुए रील्स अपलोड करती हैं। जिसमें उनके पति क्रुणाल के अलावा हार्दिक पंड्या और उनकी बीवी नताशा भी अक्सर दिखाई देती हैं। क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी को आईपीएल मैचों के दौरान पति क्रुणाल और टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News