RIO OLYMPICS: गोल्फर अदिति अशोक ने किया निराश, 31वें स्थान पर खिसकीं

Update: 2016-08-20 16:15 GMT

रियो डि जेनेरियो : शुरुआती दौर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का रियो ओलंपिक में महिला गोल्फ के तीसरे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह आठ ओवर 79 के खराब स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गईं। उनका कुल स्कोर दो ओवर 215 है।

ऐसे हुईं दौर से बाहर

-अदिति पहले दो दौर के बाद संयुक्त 8वें स्थान पर चल रही थीं।

-वह पदक की दौड़ में बनी हुई थीं, लेकिन तीसरे दौर में वह 23 स्थान नीचे खिसक गईं।

-इससे वह पदक की दौड़ से लगभग बाहर हो गई हैं।

-अदिति ने 36 होल्स के बाद 3 अंडर 68 का स्कोर बनाया था।

-तीसरे दौर के अंतिम 9 होल में उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया और 5 बोगी की।

Tags:    

Similar News