IPL 2024: जानिए क्यों बदला सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान, पैट कमिंस के आंकड़े उड़ा देंगे होश!

IPL 2024 Pat Cummins: सोमवार (04 मार्च 2024) विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट ने अपनी टीम का नया कप्तान घोषित किया गया

Update: 2024-03-04 14:43 GMT

IPL 2024 Pat Cummins (photo. Social Media)

IPL 2024 Pat Cummins: सोमवार (04 मार्च 2024) विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट ने अपनी टीम का नया कप्तान घोषित किया गया। इस घोषणा के बाद से ही पैट कमिंस हर तरफ ट्रेंड करने लगे। उनको लेकर चारों ओर चर्चा भी होने लगी, लेकिन ऐसे क्या कारण रहे होंगे की हाल ही में साउथ अफ्रीका लीग जीतने वाले कप्तान एडन मार्क्रम को कप्तानी से हटाकर पैट कमिंस को ही टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस आर्टिकल में हम इसकी ही समीक्षा करेंगे।

पैट कमिंस को क्यों बनाया गया हैदराबाद का कप्तान?

आपको बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर पैट कमिंस 2023 के आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के बाद खूब सुर्खियों में आए। उस घटना के बाद उन्होंने आईपीएल को लेकर भी कई नकारात्मक टिप्पणी की। इसके बावजूद भी 2024 के आईपीएल में उनको 20 करोड़ से भी ज्यादा रकम देकर खरीदा गया। उसके बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद ने एक सीजन के लिए उन्हें इस टीम का कप्तान घोषित कर दिया।

असल में पैट कमिंस सबसे सफल कप्तानों में से एक है। क्योंकि इन्होंने पिछले 9 महीनों में कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की है। इस दौरान उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। अपनी एशेज सीरीज को इंग्लैंड की झोली में जाने से भी बचाया और 2013 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को भारत में ही हराया। इन सब घटनाक्रम के दौरान आस्ट्रेलिया की ओर से नेतृत्व का भार पैट कमिंस के कंधों पर था।

ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट ने भी उनको कप्तान बनने से पहले एक बार भी नहीं सोचा होगा। हालांकि पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद इस बार कैसा प्रदर्शन करती है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन उनके कप्तानी में टीम निश्चित रूप से पिछले वर्ष की तरह अंतिम पायदान पर नहीं रहेगी। क्योंकि नेतृत्व के मामले में इस समय पैट कमिंस किसी भी अन्य कप्तान से कई गुना अधिक बेहतर हैं।

Tags:    

Similar News