कम नहीं हो रही जिम्बाब्वे क्रिकेट की मुश्किलें, अलग हुए मखाया नतिनि

Update: 2018-01-07 11:47 GMT

हरारे : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनि जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) से अलग हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजी कोच थे। वह जनवरी-2016 में दो साल के लिए टीम के गेंदबाजी कोच बने थे।

ये भी देखें :दक्षिण अफ्रीका में कुछ इस तरह विरुष्का ने मनाया नए साल का जश्न, वीडियो वायरल

बोर्ड ने एक बयान में कहा है, "जिम्बाब्वे क्रिकेट बड़े दुख के साथ बताना चाहता है कि राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच मखाया नतिनि अपनी टीम के साथ नहीं रहेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा जेडसी को सौंप दिया है।"

ये भी देखें : Steyn may not bowl again in Test series against India

बयान के मुताबिक, "मखाया टीम में अपना विशाल अनुभव और जानकारी लेकर आए थे। बोर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी और उनका कोचिंग स्टाफ सौभाग्यशाली है कि उन्हें नतिनि के साथ काम करने का मौका मिला।"

नतिनि ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को 2011 में अलविदा कह दिया था। जिम्बाब्वे के साथ उन्होंने अपने कोचिंग करियर का पदार्पण किया था। डेव व्हाटमोर को टीम के मुख्य कोच पद से हटाने के बाद नतिनि को टीम का अंतिरम कोच बनाया गया था। अक्टूबर-2016 में हीथ स्ट्रीक के टीम के मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अंतिरम मुख्य पद से मुक्त कर दिया गया था।

Tags:    

Similar News