साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मार्क बाउचर देंगे कोच पद से इस्तीफा

T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्वकप के बाद बड़ा झटका लगेगा। टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर जल्द ही इससे मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को जानकारी देते हुए बताया है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोच पद से इस्तीफा दे देंगे।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-13 06:30 GMT

T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्वकप के बाद बड़ा झटका लगेगा। टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर जल्द ही इससे मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को जानकारी देते हुए बताया है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उनके अनुभव का फायदा अफ्रीका टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिलेगा। भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज उनके कोचिंग में लास्ट बाइलेटरल सीरीज होगी।

इंग्लैंड से मिली हार के बाद लिया फैसला:

बता दें इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी। इस सीरीज हार के कुछ ही देर बाद मार्क बाउचर ये यह बड़ा फैसला लिया। माना जा रहा है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार से दुखी थे, जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा फैसला कुछ ही देर में लिया। क्योंकि अफ्रीका ने इस सीरीज का पहले मुकाबला जीत लिया था। उसके बाद लगातार दो टेस्ट में मिली हार से वो निराश हो गए होंगे। अब उन पर कोई सवाल उठाता, उससे पहले ही उन्होंने अपने कोच पद से इस्तीफे की जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका दी।

2019 में संभाला था हेड कोच पद:

बता दें मार्क बाउचर ने साउथ अफ्रीका की टीम के मुख्य कोच के पद को 2019 में संभाला था। उन्होंने ओटिस गिब्सन के इस्तीफे के बाद अपने देश के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी अपने कन्धों पर उठाई थी। उनका वैसे चार साल का अनुबंध था, लेकिन अब वो पहले ही अपने पद से मुक्त होना चाहते हैं। बाउचर के नेतृत्व में में अफ्रीका ने पिछले तीन साल में 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 टी-20 जीत मिली। साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ 2-1 से मिली जीत के पीछे भी बाउचर का ही हाथ था।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने की सराहना:

मार्क बाउचर के कोच पद से इस्तीफे से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड मार्क बाउचर की बहुत सराहना की। अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर ने कहा कि ''मार्क बाउचर के इस फैसले से हमें काफी दुख हुआ, लेकिन हम उनके भविष्य को लेकर उनको शुभकामनाएं देते हैं और उनका सम्मान करते हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं, और उन्होंने तीन साल तक अफ्रीका को अपनी सेवाएं दी। 

Tags:    

Similar News