MS Dhoni Mentor T20 World Cup: धोनी के मेंटर बनने से टीम इंडिया को क्या होगा लाभ?

MS Dhoni Mentor T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान बीते दिन बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने कर दिया।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-09 13:06 GMT

टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

MS Dhoni Mentor T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के एलान बीते दिन बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने कर दिया। इस सेलेक्शन की खास बात यह रही कि टी20 विश्व कप के लिए युवाओं को टीम में जगह दी गई है। सेलेक्टर्स ने टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, स्पिनर राहुल चहर और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि 2007 में जैसे सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ वीवीएस लक्ष्मण की जगह भारत से सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में एक युवा टीम को दक्षिण अफ्रीका में पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भेजा था। जिसके बाद उस युवा टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दूसरी बार कोई आईसीसी खिताब भारत ने जीता था।

भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी को बनाया गया मेंटर

क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि उसको देखते इस बार भी भारतीय सेलेक्टर्स ने टीम में युवा खिलाड़ियों को अधिक जगह दी है। इसके साथ ही भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। एमएस धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियन ट्रॉफी 2013 जीती है। जिसका फायदा टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर बनने पर मिलेगा।

एमएस धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से करीब 1 साल पहले ही सन्यांस ले लिए हैं। हालांकि धोनी अभी भी आईपीएल मैच खेलते हैं। और क्रिकेट से जुड़े भी हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में मैदान पर कौन सा फैसला कब लेना है। धोनी से बेहतर कोई शायद ही कोई टीम का सदस्य जानता होगा। टी20 फॉर्मेटों में मैच का रुख बदलते देर नहीं लगती है। ऐसे वक्त में टीम के कप्तान के लिए सही फैसला लेना सबसे बड़ी चुनौती होती है। और महेंद्र सिंह धोनी इस काम में सबसे माहिर है।

महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 फॉर्मेट का भी सबसे अधिक अनुभव

आपको बता दें कि टीम इंडिया के नए मेंटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 98 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1617 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के 211 मैच खेले हैं और 4669 रन बनाए हैं। वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अबतक 90 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3159 रन बनाए हैं। एसएस धोनी के पास टी-20 फॉर्मेट का भी अधिक अनुभव रहा है।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फोटो:सोशल मीडिया)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इन अनुभवों से संयुक्त अरब अमीरात में पिच की स्थिति और कब कौन सा गेंदबाज काम आएगा। यह फैसला लेने में अहम रोल निभा सकते हैं। इसके लिए सेलेक्टर्स ने टीम में पांच स्पिनर्स को जगह दी है। जो बताता है कि UAE की पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार होती है।

लेग स्पिनर राहुल चहर स्पिन विकेटों पर होते हैं कारगर   

भारत टीम में लेग स्पिनर राहुल चहर और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। युवा स्पिनर राहुल अब तक भारत के लिए पांच टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। वहीं राहुल ने 38 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। जहां उनको 41 विकेट मिले हैं। राहुल चक्रवती स्पिन विकेटों पर अपनी फिरकी से भारत को अहम ब्रेक दिला सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए तीन टी20 मुकाबले इसी साल खेले हैं। वरुण को 2 विकेट मिले हैं। वहीं वरुण ने 21 आईपीएल मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होने 25 विकेट हासिल किए हैं। वरुए चक्रवर्ती भारत के स्पिन आक्रामण को और मजबूती दें सकते हैं।  

Tags:    

Similar News