MS Dhoni Retirement: अपना आखिरी IPL खेल रहें धोनी? Thala ने खुद दिया संकेत
MS Dhoni Retirement: IPL 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपने फेवरेट थाला यानी धोनी को आईपीएल खेलते हुए देखना चाहते हैं।;
MS Dhoni Retirement: IPL 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस लीग के शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गया है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट खिलाड़ियों को IPL खेलते हुए देखना चाहते हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपने फेवरेट थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन वहीं धोनी ने आखिरी IPL खेलने की ओर इशारा किया है। धोनी का टीशर्ट ट्रेंड में है।
क्या अपना आखिरी IPL खेल रहें हैं Mahendra Singh Dhoni
आईपीएल 2025 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni IPL Retirement) की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें धोनी की टीशर्ट पर कुछ मैसेज लिखे हैं, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल है।
जिसके बाद से ही फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही धोनी चेन्नई पहुंचे हैं, जहां धोनी काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट हुए। धोनी के टीशर्ट पर जो मैसेज है वह मोर्स कोड में लिखा था।
फैंस अक्सर अपने क्रिएटिविटी से फैंस को चौंकाते रहते हैं। एक बार फिर धोनी ने कुछ ऐसा ही किया है। फैंस ने धोनी के टीशर्ट पर लिखे क्रिप्टिक मैसेज का मतलब ढूंढा है जिसका मतलब था कि वन लास्ट टाइम, जिसका हिंदी में अर्थ रहा- एक आखिरी बार। इस मैसेज के सामने आते ही फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। ये माना जा रहा है कि ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा।
आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) खिताब जीता है। धोनी टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी रहे। धोनी ने आईपीएल में कुल 264 मैच खेलते हुए 5243 रन बनाए हैं। आईपीएल में धोनी का उच्चतम स्कोर नाबाद 84 रन का रहा है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाएं हैं लेकिन अभी तक धोनी के नाम आईपीएल में शतक नहीं है।