RPS ने MI को नौ विकेट से रौंदा, धोनी ने फेसबुक पर जाहिर की जीत की ख़ुशी

Update: 2016-04-10 07:02 GMT

मुंबई: मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए आईपीएल-9 के उद्घाटन मैच में राइसिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को नौ विकेटों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही RPS ने आईपीएल की शुरुआत भी जीत के साथ ही की है। इस जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।

दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार आईपीएल में अपनी ताल ठोक रही RPS की इस जीत के नायक अजिंक्य रहाणे रहें जिन्होंने 42 गेंदों में 66 रनों की नायाब पारी खेली। इस जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा लगता है।

करीब तीन घंटे पहले धोनी द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर अभी तक एक लाख 83 हजार से ज्यादा लाइक और लगभग डेढ़ हजार कमेंट्स आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News