MS Dhoni ने युवा क्रिकेटर को बाइक पर दी लिफ्ट, यहां देखें वीडियो

MS Dhoni का युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट देने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के बीच वायरल हो गया है।

Update: 2023-09-16 06:29 GMT

MS Dhoni Viral Video: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर रांची की सड़कों पर अपने शानदार मोटरसाइकिल या कार कलेक्शन को चलाते हुए देखा जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान का बाइक के प्रति प्रेम उनके फैंस बखूबी जानते है। इसका एक और प्रूफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार एमएस धोनी अपनी बाइक पर अकेले नहीं थे, बल्कि क्रिकेटर ने शहर के एक युवा क्रिकेटर को सरप्राईज देने का फैसला किया, जो रांची में उनके साथ ट्रेनिंग ले रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान धोनी प्रैक्टिस सेशन की देख रेख़ कर रहे थे। धोनी ने खुद भी अभ्यास किया था, जिसकी झलक वायरल वीडियो क्लिप में देखी जा सकती है। जिसे उस युवा क्रिकेटर ने साझा किया है, जो भाग्यशाली रहा कि उसे धोनी ने अपने साथ बाइक से घर लौटने का मौका मिला। 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमे कैप्शन लिखा गया है कि,"यहां देखने के लिए कुछ भी नहीं है। बस #एमएसधोनी अपना सर्वश्रेष्ठ अर्ध सेवानिवृत्त जीवन जी रहे हैं और एक बहुत ही भाग्यशाली युवा क्रिकेटर हैं, जिन्हें अपने #YAMAHA RD350 पर लिफ्ट मिली।

Full View क्रिकेट में धोनी को आखिरी बार खेलते हुए 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न के दौरान थी। जहां उनकी टीम, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ एक रोमांचक फाइनल में अपना रिकॉर्ड-पांचवां चैंपियनशिप खिताब जीता था। इस आकर्षक टी20 टूर्नामेंट के समापन के बाद, धोनी अपने परिवार के साथ समय बिताते देखा गया हैं। खास तौर पर, उन्हें हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ के खेलते हुए एक वीडियो में देखा गया था।

इसके अलावा, कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच 2023 यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान धोनी को दर्शकों के साथ स्टैंड की शोभा बढ़ाते हुए देखकर क्रिकेट फैंस को खूब खुशी हुई। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि वह आईपीएल में कम से कम एक सीज़न में और वापसी करेंगे।

Tags:    

Similar News