नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर देश में जश्न का माहौल, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

Neeraj Chopra: देश के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के नाम रजत पदक किया। इसके बाद देश में जश्न का माहौल देखने को मिला।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-24 05:08 GMT
Click the Play button to listen to article

Neeraj Chopra: देश के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के नाम रजत पदक किया। इसके बाद देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को देशवासी बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नीरज को शुभकामनाएं दी। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वहीं पिछले 19 साल से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पदक की उम्मीद थी।

पीएम मोदी ने दी बधाई:

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा "हमारे सबसे खास एथलीट में से एक के द्वारा शानदार उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बहुत बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह पल बेहद खास है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए नीरज को शुभकामनाएं।"



हमें आप पर गर्व है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सीएम योगी ने लिखा "आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!।"



हरियाणा की माटी के लाल को हृदय से बधाई: सीएम खट्टर

हरियाणा की माटी के लाल नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इसे ऐतिहासिक बताते हुए नीरज को बधाई दी। सीएम खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा ''ऐतिहासिक!! हिंदुस्तान के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा को अमेरिका में खेली गई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक जीतकर, इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं। हरियाणा की माटी के लाल को 88.13 मीटर भाला फेंक सिल्वर मेडल जीतने पर हृदय से बधाई।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई:

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "सुबेदार नीरज के शानदार प्रदर्शन से भारत खुश है। यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर उनको बधाई। उनकी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने शानदार नतीजे दिए हैं। हमें उन पर गर्व है।"



Tags:    

Similar News