MS Dhoni के नए स्टिकर बैट से खेलने पर, प्राइम स्पोर्ट्स के मालिक परमजीत सिंह ने दी प्रतिक्रिया

MS Dhoni: धोनी के बैट की लेबल पर 'प्राइम स्पोर्ट्स' लिखा देखा गया। जो रांची में उनके बचपन के दोस्त परमजीत सिंह द्वारा संचालित एक दुकान का नाम है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-02-17 07:07 GMT

MS Dhoni (Pic Credit-Social Media)

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 2024 नजदीक है और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी ने आगामी सीज़न के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह तैयार होकर नेट्स पर पसीना बहाते नजर आ रहे थे। लेकिन उनकी प्रैक्टिस से ज्यादा उनके बल्ले पर लगा नया स्टीकर चर्चा का विषय बन गया।

बहुत ही खास है प्राइम स्पोर्ट्स की भूमिका

धोनी के बैट की लेबल पर 'प्राइम स्पोर्ट्स' लिखा है। जो रांची में उनके बचपन के दोस्त परमजीत सिंह द्वारा संचालित एक दुकान का नाम है। यह वही व्यक्ति है इन्होंने अपने करियर के शुरुआती चरण में प्रायोजकों को धोनी के क्रिकेट गियर की देखभाल करने के लिए मना लिया था। जैसा कि फिल्म - ' एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाया गया है। वैसा ही कुछ धोनी के असल जिंदगी में भी उनकी भूमिका रही हैं। उसी योगदान के लिए एक छोटा सा प्रोत्साहन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने किया है।


प्राइम स्पोर्ट्स के मालिक की प्रतिक्रिया

अपने बल्ले पर 'प्राइम स्पोर्ट्स' लेबल लगाना धोनी का अपने दोस्त परमजीत सिंह के लिए एक छोटा सा समर्थन था, जो इसके बारे में जानने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। आजतक मीडिया से बात करते हुए, सिंह ने यह भी खुलासा किया कि सीएसके के कप्तान ने उन्हें एक हस्ताक्षरित बल्ला उपहार में दिया था, जिस पर संदेश था, "शुभकामनाएं, छोटू भैया।" उन्होंने आजतक को बताया, “मुझे उस पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वह हमेशा हमारे लिए मौजूद रहे हैं।' और यही हमारी दोस्ती है. दोस्ती नंबर 1,''


पहले भी अपनों के साथ खड़े रहे है धोनी

यह पहली बार नहीं था जब धोनी ने उन लोगों या संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। जो उनके करियर के दौरान उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में देश के लिए खेला था जहां उन्होंने एसएस और बीएएस के स्टिकर लगाए थे, जो उनके करियर के पहले दो सबसे बड़े बैट प्रायोजक थे।

इंटरनेशनल लेवल पर किया गया नोटिस

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी धोनी के बल्ले पर लगे नए स्टीकर को देखा था। इसके पीछे की कहानी पर प्रतिक्रिया दी थी। गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मैच में माइक हसी के साथ कॉल करते हुए कहा, “मैंने एमएस धोनी को नेट्स में कुछ गेंदों पर हिट करते हुए देखा था। उनके बल्ले पर नए बल्ले का स्टीकर लगा हुआ है। यह उनके एक सहपाठी का स्थानीय स्पोर्ट्स स्टोर का स्टीकर है। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए अपने बल्ले पर कंपनी का नाम लिखा।''

Tags:    

Similar News