इस मॉडल ने दूसरे पति से जब तोड़ा रिश्ता, तो कर दी इतने लाखों की डिमांड

Update: 2017-09-20 06:03 GMT

मुंबई : मॉडल रिया पिल्लई और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के विवाद अब नया मोड़ आया है। रिया ने सोमवार को कोर्ट में एक एफिडेविट दायर कर लिएंडर पेस की आय एवं संपत्ति की जानकारी मांगी है। और पेस से हर महीने अपने व बेटी के लिए 2.62 लाख रुपये का गुजारा भत्ता, खर्च के लिए एक बार 42 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है।

य़ह भी पढ़ें...इस एक्ट्रेस ने की बोल्डनेस की हद पार, सोशल मीडिया पर शेयर की ट्रांसपेरेंट PIC

2014 में रिया ने लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा कानून के तहत मुकदमा किया था और कहा था कि लिएंडर पेस उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं देना चाहते हैं। इसी साल मई में कोर्ट में लिएंडर पेस ने कहा कि रिया पिल्लई उनकी पत्नी नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें मुआवजा नहीं देंगे। इसके अलावा रिया की ओर से उनके वकील ने कहा है कि लिएंडर पेस अपनी आय को छुपाते हैं और इस संबंध में उनके द्वारा दस्तावेज पेश किया जाये। पेस का पासपोर्ट भी पेश किये जाने की मांग की गयी है।

 

य़ह भी पढ़ें...विराट के फिटनेस वीडियो पर इस खिलाड़ी ने ली चुटकी ,जानिए क्या कहा?

रिया पिल्लई ने 1998 में संजय दत्त से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गये इस संबंध से इन्हें एक बेटी भी है। 2008 में उनका औपचारिक रूप से तलाक हो गया। वहीं लिएंडर पेस का रिश्ता रिया से पहले एक्ट्रैस महिमा चौधरी के साथ था। महिमा ने तब एक बार नाराजगी जताते हुए कहा था कि लिएंडर अच्छे टैनिस खिलाड़ी हैं, लेकिन वे उनके साथ अच्छा खेल नहीं खेल रहे। इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Tags:    

Similar News