Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की ताजा हेल्थ अपडेट, मुंबई में पंत की लिगामेंट सर्जरी हुई सफल

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की हेल्थ से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आ रहा है। दो दिन पूर्व ही पंत को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पंत की शुक्रवार को सफल सर्जरी हुई है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-07 09:20 GMT

Rishabh Pant Health Update

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की हेल्थ से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आ रहा है। दो दिन पूर्व ही पंत को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पंत की शुक्रवार को सफल सर्जरी हुई है। अभी वो मेडिकल टीम की निगरानी में है और जल्द ही चोट से रिकवर हो रहे है। बता दें हाल ही में पंत दिल्ली से अपने घर देहरादून लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार एक्सीडेंट हो गई। ऋषभ की लिगामेंट की चोट के लिए सर्जरी के बाद अब उन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उनके उबरने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की चिकित्सा टीम उनका ध्यान रखेगी।

पंत की लिगामेंट सर्जरी हुई सफल:

ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां से उनको मुंबई शिफ्ट किया गया। शुक्रवार यानी 6 जनवरी को उनके घुटने की लिगामेंट की सर्जरी हुई है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेहत में पहले से काफी ज्यादा सुधार है। गौरतलब है कि कार हादसे में पंत की हड्डियों में खिंचाव आया और उनका लिगामेंट फट गया था, जिसके बाद उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल से मुंबई के हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।

डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Tags:    

Similar News