Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रोनाल्डो और मेसी को पछाड़ा, लोकप्रियता के मामले में दुनिया में क्रिकेटरों का परचम

Virat Kohli Rohit Sharma: विकिपीडिया ने अपने विजिटर को लेकर एक डाटा शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियो मेसी को भी फेल कर रहे हैं

Update: 2023-11-28 12:24 GMT

Kohli-Rohit (photo. Social Media)

Virat Kohli Rohit Sharma: हाल ही में भारत में आयोजित हुए वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग में रहे। इस दौरान उनकी लोकप्रियता ने भी आसमान छू लिया। हाल ही में विकिपीडिया ने अपने विजिटर को लेकर एक डाटा शेयर किया है। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियो मेसी को भी फेल कर रहे हैं।

रोहित-कोहली ने रोनाल्डो-मेसी को भी पछाड़ा

आपको बताते चने की विकिपीडिया द्वारा हाल ही में अक्टूबर और नवंबर महीने को लेकर विजिटर की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा अव्वल दिखाई दे रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर और नवंबर महीने में विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के पेज को रोनाल्डो तथा मेसी के पेज से भी ज्यादा बार विकसित किया गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह वास्तव में काफी ज्यादा संतोष की बात है।

विकिपीडिया की इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर और नवंबर महीने में 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने विराट कोहली के पेज पर विजिट किया। वहीं 4.7 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने रोहित शर्मा के पेज पर भी विजिट किया है। दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पेज पर 4.4 मिलियन लोग ही विजिट किए हैं और लियो मेसी के पेज पर 4.3 मिलियन लोगों ने अक्टूबर तथा नवंबर महीने में विजिट किया है।

वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा तथा विराट कोहली का प्रदर्शन काफी ज्यादा बेहतरीन रहा। विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में जहां 765 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने भी एक बार फिर से किसी एक वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रनों के आंकड़े को पार किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम जहां फाइनल तक पहुंची, वहीं विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला।

Tags:    

Similar News