रोहित शर्मा की सैलरी में बम्पर बढ़ोतरी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आईपीएल का सफर रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स से शुरू किया था। आपको बता दें कि खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 2011 में मुंबई इंडियन में खेलना शुरू किया था। जिसके बाद 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन टीम का कप्तान बना दिया गया था।

Update: 2021-02-02 15:03 GMT
रोहित शर्मा की सैलरी में बम्पर बढ़ोतरी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश photos (social media)

नई दिल्ली : आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलेरी वाले खिलाड़ी की बात की जाय तो वो मुंबई इंडियन के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा की सैलेरी 400 फीसदी बढ़ चुकी है। पूरे आईपीएल में रोहित शर्मा एक ऐसे शानदार कप्तान है जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियन को 5 आईपीएल की ट्रॉफी मिल चुकी है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन दुनिया की सबसे बड़ी लीग है।

रोहित शर्मा ने 2011 में खेला था आईपीएल मैच

आईपीएल का सफर रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स से शुरू किया था। आपको बता दें कि खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 2011 में मुंबई इंडियन में खेलना शुरू किया था। जिसके बाद 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन टीम का कप्तान बना दिया गया था। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस को अच्छी जीत का मौका मिलता गया। रोहित शर्मा ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को शानदार जीत का मौका मिला।

रोहित शर्मा को 2013 में मुंबई इंडियन ने खरीदा था

मुंबई इंडियन में जब रोहित शर्मा को 2013 में खरीदा था तब इनकी सैलेरी 9.2 करोड़ रुपये थी। इसके बाद 2014 में इनकी सैलेरी 12 करोड़ हो गई इसके बाद हर साल इनकी इनकम में बढ़त देखने को मिली। आज इनकी सैलेरी 15 करोड़ रुपये सलाना है। आपको बता दें कि भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की सैलेरी आईपीएल के सफर में खेलते -खेलते 400 फीसदी बढ़ चुकी है।

ये भी पढ़े .....इरफान पठान ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ, बताया- अनोखा गेंदबाज

आईपीएल में दूसरे नंबर पर कमाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में धोनी एक ऐसे खिलाड़ी थे जो सबसे ज्यादा सैलेरी पाते थे लेकिन आईपीएल में रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी है जो धोनी के बाद सबसे ज्यादा सैलेरी पाते हैं। आपको बता दें कि धोनी 150 करोड़ रुपये कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी है। रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे ऐसे खिलाड़ी है जिनकी सैलेरी सबसे ज्यादा है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियन लीग में अब तक 146 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

ये भी पढ़े .....नीतीश कैबिनेट का विस्तार, फाइनल हो गए नाम, जल्द होगा एलान

 

Tags:    

Similar News