RR vs MI IPL Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

IPL 2024 RR vs MI IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में सोमवार (22 अप्रैल 2024) को खेला गया

Update: 2024-04-22 19:26 GMT

RR vs MI IPL Match Highlights (Photo. RR)

RR vs MI IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में स्थित प्रसिद्ध सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार (22 अप्रैल 2024) को खेला गया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज संजु सैमसन ने नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। जबकि मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तानी का बोझ हार्दिक पंड्या के कंधों पर था। टॉस का सिक्का मुंबई के खेमे में गिरा, हालांकि मैच राजस्थान रॉयल्स के ही पक्ष में रहा।

RR vs MI मैच का हाल

आपको बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला शुरू में ही गलत साबित हो गया। क्योंकि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 06 रन, ईशान किशन 00 रन और सूर्यकुमार यादव मात्र 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहम्मद नबी के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी को संभाला।

मोहम्मद नबी युजवेंद्र चहल की गेंद पर 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने मैच में अच्छी पारी खेली और 45 गेंद में 65 रन बनाए। वहीं नेहाल वढेरा ने भी मुंबई इंडियंस की तरफ से 24 गेंदों में 19 रन बनाए। धीरे-धीरे मुंबई के विकेट गिरते गए, कप्तान हार्दिक पांड्या भी 10 रन बनाकर आउट हुए। लिहाजा 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 179 रनों तक ही जा सका। राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

यहां से राजस्थान रॉयल्स को 180 रनों का टारगेट मिला, जिसके लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने 7 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया। हालांकि बटलर 25 गेंद में 35 रन बना कर आउट हुए। लेकिन उसके बाद क्रीज पर पहुंचे संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर मैच को 18.4 ओवर में ही समाप्त कर दिया।

संजू सैमसन ने इस मैच में 28 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से यह मैच जीता दिया। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में से 7 मैच जीत कर 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की दहलीज तक आकर खड़ी हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की दशा यहाँ पर और भी खराब हो गई है।

Tags:    

Similar News