सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल के उम्र में बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

Update: 2019-01-02 14:19 GMT

मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल के उम्र में बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर

आचरेकर को क्रिकेट में दिए योगदान के लिए आचरेकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। रमाकांत आचरेकर की कोचिंग में ही सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली, समीर दीघे, प्रवीण आमरे, चंद्रकांत पंडित और बलविंदर सिंह संधू जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने खेल को निखारा। आचरेकर के निधन की खबर सुनकर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें......हार के बावजूद बहुमत के अहंकार में डूबी बीजेपी अपने सभी फैसलों को सही मान रही : मायावती

बीसीसीआई ने जताया शोक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने रमाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि दी है। उसने अपने ट्वीट में लिखा, 'उन्होंने भारत को सिर्फ महान क्रिकेटर ही नहीं दिए बल्कि अपनी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा इंसान भी बनाया। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अमिट है।'

यह भी पढ़ें......बई हमले के साजिशकर्ता हेडली को भारत लाने की तैयारी, कोशिश में जुटी NIA

सचिन ने बचपन में जब अपने क्रिकेट के हुनर को निखारना शुरू किया था, तब उनके भाई अजीत तेंडुलकर ने ही शिवाजी पार्क में सचिन को आचरेकर से मिलवाया था। इसके बाद यहीं से गुरु-शिष्य तेंडुलकर-आचरेकर की इस जोड़ी को दुनिया भर में ख्याति मिली।

यह भी पढ़ें......राफेल डील: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछे ये बड़े सवाल

अपने क्रिकेट करियर के लिए सचिन हमेशा से आचरेकर सर का शुक्रिया अदा करते आए हैं। बीते दिनों सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि उनके बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही फिटनेस की अहमियत बता दी थी।

Tags:    

Similar News