शाहिद अफरीदी असली वाली उम्र बता रहे हैं, यकीन मानिए बुढा गए हैं

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने आत्मकथा 'गैम चैंजर' में अपने एक बड़े झूठ को उजागरा कर दिया है। अफरीदी ने आत्मकथा मे लिखा है कि वह 1975 में जन्में थे ना कि 1980 में। पूर्व कप्तान ने जन्मतिथि का महीना और दिन नहीं बताया।

Update: 2019-05-03 14:14 GMT

मुंबई : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने आत्मकथा 'गैम चैंजर' में अपने एक बड़े झूठ को उजागरा कर दिया है। अफरीदी ने आत्मकथा मे लिखा है कि वह 1975 में जन्में थे ना कि 1980 में। पूर्व कप्तान ने जन्मतिथि का महीना और दिन नहीं बताया।

ये भी देंखे:‘विराट कोहली’ को नया खिताब : ‘द मेकिंग ऑफ अ चैंपियन’

आपको बता दें, अफरीदी ने 1996 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था उस समय उनकी उम्र 16 साल बताई गई थी।

आत्मकथा में उन्होंने लिखा है, रिकार्ड में मैं 19 साल का था ना कि 16 साल। मेरा जन्म 1975 में हुआ है।

यह भी पढ़ें…..गढ़चिरौली हमला: C60 कमांडो के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं

अब यदि उनका जन्म 1975 में हुआ तो जब उन्होंने इंटरनेशनल करियर आरंभ किया तब वह 20 या 21 साल के हुए तो ऐसे में उन्होंने एक और झूट बोल दिया है।

Tags:    

Similar News