Shikhar Dhawan Love Story: 10 साल बड़ी महिला के प्यार में पागल थे शिखर धवन, तलाक पर खत्म हुआ किस्सा

Shikhar Dhawan Aesha Mukerji: आज हम आपको क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जिसका किस्सा तलाक पर जाकर खत्म हुआ।

Report :  Shreya
Update:2023-02-17 07:47 IST

शिखर धवन-आयशा मुखर्जी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shikhar Dhawan Love Story: इंडियन क्रिकेट के स्टार बैटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। उनकी 10 साल बड़ी महिला से लव स्टोरी हो या फिर तलाक, इन सभी वजहों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्हें निजी जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। आज हम आपको क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जिसका किस्सा तलाक पर जाकर खत्म हुआ।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

साल 2012 में हुई शादी (Shikhar Dhawan Marriage)

टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी (Aesha Mukerji) से सादी रचाई थी, जो कि उनसे उम्र में 10 साल बड़ी थीं। लेकिन उम्र की सीमा को परे रखते हुए शिखर ने आयशा को अपना हमसफर बनाया। केवल इतना ही नहीं आयशा की पहले से ही दो बेटियां थीं। दरअसल, आयशा ने शिखर से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां आलिया और रिया हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिखर ने ना केवल आयशा बल्कि उनकी दो बेटियों को भी पूरे दिल से अपनाया। साल 2014 में दोनों का एक बेटा हुआ, जिनका नाम जोरावर है। अक्सर आयशा को बच्चों संग स्टेडियम में देखा जाता था। वह अपने पति शिखर और टीम को चियरअप करने पहुंचा करती थी। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच भी काफी पसंद की जाती थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तलाक पर खत्म हुआ रिश्ता

लेकिन फिर एक दिन अचानक आयशा मुखर्जी के एक पोस्ट ने फैंस को बड़ा झटका दिया। दरअसल, उन्होंने साल 2021 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने और शिखर के तलाक के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद यह कपल अलग हो गया और आयशा वापस ऑस्ट्रेलिया चली गईं। यह आयशा का दूसरी बार तलाक था।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी (Shikhar Dhawan Aesha Mukerji Love Story)

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी को पहली बार हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था और देखते ही उनपर फिदा हो गए थे। इसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और आखिरकार दोनों एक-दूजे के हो गए। हालांकि शादी के 9 साल बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आई और ये रिश्ता खत्म हो गया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर के एक करीबी ने बताया था कि दोनों के बीच तलाक के सात-आठ महीने पहले से ही सब कुछ ठीक नहीं था। हालांकि शिखर नहीं चाहते थे कि यह तलाक हो और उन्होंने यह रिश्ता बचाने की कई कोशिशें भी की, लेकिन बाद में वह भी इसके लिए मान गए। करीबी के मुताबिक, तलाक की पहल आयशा की ओर से की गई।

Tags:    

Similar News