IPL 2023: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, मुंबई के खिलाफ मैच में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

IPL 2023: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में मुंबई के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 62 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात की इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे।

Update: 2023-05-27 06:00 GMT
IPL 2023 (Photo: Google)

IPL 2023: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में मुंबई के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 62 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात की इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। इस युवा बल्लेबाज़ ने मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए शतक जड़ा। यह उनके इस सीजन का तीसरा शतक हो गया। शुभमन गिल ने अपनी इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए....

IPL प्लेऑफ में सबसे तेज शतक:

बता दें शुभमन गिल ने आईपीएल के इस सीजन में तीसरा शतक जड़ दिया। इसके साथ वो आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ मैचों में सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए।उन्होंने मुंबई के खिलाफ इस पारी में सिर्फ 49 गेंदों पर शतक जड़ा। गिल ने अपना शतक पूरा करने के दौरान 8 छक्के और 4 चौके लगाए। गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

चार मैचों में तीन शतक:

शुभमन गिल इस समय जबरदस्त लय में नज़र आ रहे है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। शुभमन गिल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने चार मैचों में तीन टी-20 शतक जड़े हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के माइकल कलिंगर ने साल 2013 में चार मैचों में तीन शतक जड़े थे। लेकिन अब गिल इस सूची में दूसरे साथं पर आ गए हैं।

700 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज:

शुभमन गिल इस सीजन में दूसरे बल्लेबाज़ जिनके बल्ले से 700 रन निकले हैं। उनसे पहले यह कारनामा आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने किया हैं। डुप्लेसिस ने इस सीजन में 730 रन बनाये थे, उनकी टीम अब आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं। शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं।

शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात का बड़ा स्कोर:

इस मुकाबले में शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी काबिले तारीफ़ रही। उनके शतक की बदौलत गुजरात ने मुंबई के सामने बड़ा स्कोर बनाया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। गिल के अलावा साईं सुदर्शन ने भी 43 रनों की शानदार पारी खेलीं।

Tags:    

Similar News