सौरव गांगुली फिर से बन सकते हैं कैब अध्यक्ष, पहले भी पांच साल तक रह चुके हैं प्रेसिडेंट

Sourav Ganguly CAB President: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निवर्तमान प्रेसिडेंट सौरव गांगुली अब जल्द ही नए भूमिका में नज़र आएंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआई अध्यक्ष पद से विदाई लगभग तय हो चुकी है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-16 03:19 GMT

Sourav Ganguly CAB President: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निवर्तमान प्रेसिडेंट सौरव गांगुली अब जल्द ही नए भूमिका में नज़र आएंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआई अध्यक्ष पद से विदाई लगभग तय हो चुकी है। लेकिन इससे पहले ही गांगुली ने अपने फैंस को एक बड़ी जानकारी दी। गांगुली अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले भी गांगुली इस पद पर रह चुके हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था। ऐसे में एक बार फिर गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन में वापसी होने जा रही है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले 2015 से 2019 के बीच चार साल तक कैब अध्यक्ष रहे थे।

गांगुली ने खुद दी इस बात की जानकारी:

पिछले कुछ दिनों पहले ही BCCI से सौरव गांगुली की विदाई तय हो गई थी। पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर BCCI अध्यक्ष पद नियुक्त हो जाएंगे। BCCI से सौरव गांगुली की विदाई पर जबरदस्त राजनीति भी छिड़ गई थी। लेकिन अब खुद सौरव गांगुली मीडिया के सामने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में जानकारी दी। गांगुली ने कहा, 'मैं पांच साल तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का अध्यक्ष रहा। फिर मैं तीन साल तक BCCI का अध्यक्ष भी रहा। गांगुली ने मीडिया से कहा, ''हां, मैं कैब चुनाव लड़ूंगा। मेरी 22 अक्टूबर को नामांकन भरने की योजना है। बता दें सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट बनने से पूर्व बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी करीब पांच साल तक निभा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर वो जल्द ही बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन में वापसी करने जा रहे हैं।

कौन है रोजर बिन्नी, जो लेंगे गांगुली की जगह:

रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर को बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। वो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निवर्तमान प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की जगह लेंगे। भारत के क्रिकेट में रोजर बिन्नी का बहुत बड़ा योगदान है। रोजर बिन्नी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 124 विकेट के साथ करीब 1500 रन बनाए है। रोजर बिन्नी उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था। उन्होंने अपनी मध्यम गति से विश्व कप 1983 में कुल 18 विकेट लिए थे। 

Tags:    

Similar News