साउथ अफ्रीका में शबनम ने मचाया तहलका
शबनम इस्माइल ने सर्वश्रेष्ठम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठन साउथ अफ्रीका महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड भी शामिल है।;
शबनम इस्माइल: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया
केपटाउन: साउथ अफ्रीका के क्रिकेट जगत में शबनम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने तहलका मचा रखा है। अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाली शबनम को इस साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया है। 49 किलो की इस गेंदबाज को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुना गया था।
शबनम ने इस सीजन में कुल तीन अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर (Women's T20 International Cricketer) और सर्वश्रेष्ठ साउथ अफ्रीका महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड भी शामिल है। 2015 में भी साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर बन चुकी इस्माइल इस अवार्ड को दो बार जीतने वाली केवल तीसरी खिलाड़ी हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट
32 साल की शबनम ने साउथ अफ्रीका की ओर से महिला वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 106 मैच में 150 विकेट लिए और 4 बार 4 विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।
गेंदबाजी करती हुई शबनम इस्माइल: फोटो साभार-सोशल मीडिया
सबसे तेज बोलिंग
शबनम ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है। उसने 128 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी है। शबनम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने टी20 में 106 विकेट लिए हैं। वे इस फॉर्मेट में भी देश की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं। महिला क्रिकेट की बात की जाए तो सिर्फ चार गेंदबाजों ने 100 से अधिक विकेट लिए हैं। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी शबनम ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक टेस्ट, 103 वनडे और 95 टी20 खेले हैं। 12 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
शबनम इस्माइल: फोटो साभार-सोशल मीडिया
केपटाउन में हुआ था जन्म
शबनम का जन्म केपटाउन में हुआ था। उसने स्कूल में क्रिकेट खेलना शुरू किया, और शुरू में मिश्रित टीम में खेला, क्योंकि उसके स्कूल में लड़कियों के लिए कोई अलग टीम नहीं थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला है। शबनम ने 18 वर्ष की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए जनवरी 2007 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह मैच था पाकिस्तान के खिला वन डे इंटरनेशनल।