3 अगस्त से 100 गेंदों वाली क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' का होगा आगाज, ये 8 नियम आपको जानना है जरूरी

The Hundred League: द हंड्रेड क्रिकेट लीग में एक ओवर छह गेंदों के बजाय 5 गेंदों का होता है। इसमें एक गेंदबाज़ लगातार दो ओवर एक साथ डाल सकता है। एक गेंदबाज़ चार ओवर एक मैच में डाल सकता है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-02 11:11 GMT

The Hundred League (Photo: Twitter)

The Hundred League: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्रिकेट के सबसे नए और अलग फॉर्मेट वाली लीग का बुधवार (3 अगस्त) से आगाज होगा। इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड की 100 गेंदों वाली क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred League Rules) के दूसरे सीजन की शुरुआत बुधवार से होगी। इसका पहला मुकाबला साउथर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच भारतीय समयानुसार रात 11:30 से शुरू होगा। क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट का जन्मदाता भी इंग्लैंड ही है। इस लीग का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। द हंड्रेड क्रिकेट लीग में क्रिकेट के नियम बहुत अलग है। चलिए हम आपको बताते हैं इस लीग से जुड़े क्रिकेट नियम (The Hundred League Rules)...

1. द हंड्रेड क्रिकेट लीग में एक ओवर छह गेंदों के बजाय 5 गेंदों का होता है। इसमें एक गेंदबाज़ लगातार दो ओवर एक साथ डाल सकता है। इसमें अंपायर ओवर पूरा होने पर सफ़ेद कार्ड से इशारा करता है। जिसके बाद अगला ओवर डाला जाता है। एक गेंदबाज़ चार ओवर एक मैच में डाल सकता है।

2. इसमें दोनों पारियों में अलग-अलग गेंद का उपयोग किया जाता है। इस लीग में खेल वनडे और टी-20 की तरफ सफ़ेद बॉल का प्रयोग किया जाता है।

3. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वनडे और टी-20 की तरह पावरप्‍ले भी होता है। टी-20 में जहां पावरप्‍ले 6 ओवर का होता है। वहीं इस लीग में पावरप्‍ले सिर्फ 25 गेंदों का यानी 5 ओवर का ही होता है। पावरप्‍ले के दौरान केवल दो खिलाड़ी 20 गज के घेरे से बाहर रहते हैं।

4. इसमें भी स्‍ट्रेटजिक टाइम आउट लिया जाता है, जिसका टाइम भी टी-20 की तरह दो मिनट का होता है। लेकिन इसमें टाइम आउट पहले ओवर के बाद कभी भी लिया जा सकता है। इस लीग में टॉस पिच पर ना होकर डीजे स्‍टैंड पर होता है।

5. द हंड्रेड क्रिकेट लीग में बॉलर के द्वारा नो बॉल फेंकने पर विपक्षी टीम को एक रन की बजाय दो रन मिलते हैं। इसके साथ जब बल्लेबाज़ कैच आउट होता है तो स्ट्राइक पर नया बल्लेबाज़ भी आएगा।

6. इस लीग में स्लो ओवर रेट के लिए एक विशेष नियम बनाया गया है। इसमें स्लो ओवर रेट का जुर्माना मैदान पर ही चुकाना पड़ता है। स्लो ओवर रेट के जुर्माने के तौर पर टीम को अपना एक अतिरिक्त खिलाड़ी 30 गज के घेरे के अंदर खड़ा करना होता है।

7. इस लीग में मैच टाई होने पर की स्थिति में भी अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। अगर ग्रुप स्टेज में मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है। जबकि एलिमिनेटर और फाइनल मैच में अगर मैच टाई हो जाता है तो 5-5 गेंदों का सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकाला जाता है।

8. इस लीग में टीमें सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी अपनी अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। इसका टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं होता है।   

Tags:    

Similar News