Tokyo Olympics Day 9: पीवी सिंधु फाइनल की रेस से बाहर, अब Bronze पर होगी नजर

Tokyo Olympics Day 9: टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन है। आज (31 जुलाई) पी.वी. सिंधु सेमीफाइनल का मुकाबला जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-31 01:00 GMT

पीवी सिंधु (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Tokyo Olympics Day 9: टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन (Tokyo Olympics Day 9) है। आज ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई है। जबकि बॉक्सर पूजा रानी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) भी फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं, उन्हें चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने कड़ी टक्कर दी और मैच को अपने नाम कर लिया। हालांकि अब सिंधु कांस्य के लिए खेलेंगी। वहीं, महिला हॉकी (Hockey) में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन कर जीत अपने नाम कर लिया है। शूटिंग (Shooting) में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने भारत के लिए पदक की उम्मीद जगा दी है।


Live Updates
2021-07-31 11:26 GMT

सिंधु फाइनल की रेस से बाहर, अब कांस्य पर नजर

पीवी सिंधु फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। उन्हें चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने 21-18, 21-12 से हराया। हालांकि अब सिंधु के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह अब कांस्य के लिए चीन की HE Bing Jiao के साथ मुकाबला खेलेंगी। वहीं, दूसरी ओर पहली बार ओलंपिक पदक पक्का करने वाली जू यिंग अब गोल्ड मेडल के लिए चीन के ही Chen Yu Fei को चुनौती देंगी।

2021-07-31 11:12 GMT

पीवी सिंधु और ताइ जू यिंग के बीच कड़ा मुकाबला

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के बीच महिला एकल का सेमीफाइनल मैच हो रहा है। पहले गेम में यू जिंग ने सिंधु को 21-18 से हरा दिया। वहीं दूसरे गेम में भी सिंधु पीछे चल रही हैं। उन पर दबाव देखा जा रहा है।

2021-07-31 10:31 GMT

पूजा रानी का सफर खत्म

बॉक्सर पूजा रानी को चीनी मुक्केबाज ली कियान ने मात दे दी है और इसी के साथ पूजा रानी का ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। वो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गई हैं। 

2021-07-31 07:31 GMT

तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर में हार मिलने के बाद अतनु काफी निराश हैं और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम देशवासियों से सॉरी कहा है।


2021-07-31 06:00 GMT

निशानेबाजी के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में अंजुम मोदगिल और तेजस्वनी सावंत के हाथ हार लगी है। ये दोनों महिला खिलाड़ी ने फाइनल के क्वालीफाई करने में असफल रही।

2021-07-31 05:41 GMT

निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन की प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस खेल में भारत की तरफ से अंजुम मोदगिल और तेजस्वनी सवांत ने हिस्सा लिया है। अंजुम मोदगिल का स्कोर 390 है, जबकि तेजस्वनी सवांत ने 384 अंक हासिल किए हैं।

2021-07-31 05:11 GMT

हॉकी- कांटे की टक्कर होने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से मात दे दी है।


2021-07-31 04:33 GMT

हॉकी- भारत और साउत अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में गजब का रोमांच देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। दोनों टीम 3-3 से बराबर चल रही हैं।


2021-07-31 04:06 GMT

हॉकी- भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 की बढ़त कर ली है।


2021-07-31 03:43 GMT

हॉकी- दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में बराबरी का गोल किया।


Tags:    

Similar News