VIDEO: सीधे-सादे धोनी ने क्यों खोया अपना आपा, सरेआम दी मनीष पांडे को गाली

Update:2018-02-22 14:21 IST
VIDEO: सीधे-सादे धोनी ने क्यों खोया अपना आपा, सरेआम दी मनीष पांडे को गाली
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दूसरा टी-20 खेला गया। जहां साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था। जिसे टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बता दें कि, साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

वहीँ इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से दो बातें ऐसी रही, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। जहां एक ओर फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को वापस से उनके पुराने और फुर्तीले अंदाज में देखा तो वहीँ दूसरी ओर लोगों ने मैदान पर हमेशा शांत रहने वाले माही का रौद्र रूप भी देख लिया।

जी हां। दरअसल, पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से अपने पुराने रंग में दिखे और महज़ 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाकर 52 रनों के साथ नाबाद तो रहे पर एक गलती भी कर गए।

दरअसल, भारतीय टीम जब 19.1 ओवर के बाद 171 रन बनाकर खेल रही थी, उस वक्त माही के साथ मनीष पांडे क्रीज़ पर मौजूद थे। दोनों ही बल्लेबाज़ बेहद सधे हुए अंदाज़ में खेल रहे थे। स्ट्राइक धोनी के पास थी। इसके बाद धोनी ने पांडे को इशारा किया लेकिन, पांडे ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अकसर शांत रहने वाले कैप्टन कूल अपना आपा खो बैठै और मनीष पांडे को गाली दे डाली। धोनी ने बेहद गुस्से में मनीष पांडे को गाली देते हुए चिल्लाकर कर कहा कि 'उधर क्या देख रहा है, इधर देख ले।



इसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और फैंस भी कूल पूर्व कैप्टेन धोनी के इस बुरे रवैये से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News